छात्रों से भुट्टा तुड़वाने वाला अधीक्षक निलंबित
छात्रावासों में गंभीर लापरवाही और छात्रों के शोषण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
छात्रावास के छात्रों से भुट्टा तुड़वाने वाला अधीक्षक निलंबित
छात्रावासों में गंभीर लापरवाही और छात्रों के शोषण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
छिंदवाड़ा छात्रावास छात्र शोषण मामला: चौपाल में हुआ बड़ा खुलासा
कलेक्टर द्वारा ग्राम चिलक, विकासखंड हर्रई में आयोजित चौपाल के दौरान
आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास बटकाखापा से संबंधित गंभीर शिकायत सामने आई।
शिकायत में आरोप था कि छात्रावास में निवासरत छात्रों को
अधीक्षक द्वारा भुट्टा तुड़वाने के कार्य में भेजा गया।
इस मामले से संबंधित वीडियो साक्ष्य भी प्रशासन को प्राप्त हुआ।
जांच में शिकायत सही पाई गई
प्रकरण की जांच क्षेत्र संयोजक, जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा द्वारा कराई गई।
जांच के दौरान छात्रों के बयान दर्ज किए गए।
दिनांक 04 दिसंबर 2025 को प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में
शिकायत को पूरी तरह सत्य पाया गया।
इस छिंदवाड़ा छात्रावास छात्र शोषण मामले में छात्रों के बयान और वीडियो साक्ष्य जांच का आधार बने।
स्वेच्छाचारिता और लापरवाही सिद्ध
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अधीक्षक देवेश साहू का कृत्य
स्वेच्छाचारिता,
पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही
एवं छात्रावास संचालन में उदासीनता को दर्शाता है।
अधीक्षक को पद से हटाया गया
प्रशासन द्वारा देवेश साहू को
आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास बटकाखापा, विकासखंड हर्रई
के अधीक्षक पद के प्रभार से मुक्त करते हुए
विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हर्रई
में आगामी आदेश तक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।



