मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

आदिवासी बालक आश्रम अम्बाड़ा में लापरवाही उजागर, दो शिक्षक निलंबित

🚨 आदिवासी बालक आश्रम अम्बाड़ा में लापरवाही उजागर, दो शिक्षक निलंबित

आकस्मिक निरीक्षण में अव्यवस्था, बच्चों का शैक्षणिक स्तर बेहद कमजोर

Chhindwara 09 January 2026

छिंदवाड़ा यशो:- जनजातीय कार्य विभाग द्वारा
आदिवासी बालक आश्रम अम्बाड़ा,
विकासखंड परासिया में की गई आकस्मिक जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है।

निरीक्षण के बाद विभाग ने दो प्राथमिक शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित
कर दिया है,

जबकि आश्रम अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

🧹 आश्रम में गंदगी, अभिलेख अधूरे, किताबें बाथरूम में

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा
9 जनवरी 2026 को किए गए निरीक्षण में
आश्रम परिसर में अत्यधिक गंदगी पाई गई।
किचन, बच्चों के निवास कक्ष और अन्य स्थानों पर
साफ-सफाई का घोर अभाव था।

निरीक्षण के दौरान छात्रावासीय अभिलेख अधूरे मिले,
वहीं पुस्तकों को बाथरूम में रखे जाने
जैसी गंभीर और चिंताजनक लापरवाही भी उजागर हुई।

📉 बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर सवाल

निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद में सामने आया कि
आश्रम में अध्ययनरत बच्चों का शैक्षणिक स्तर
बेहद कमजोर है।

बच्चों को न तो हिंदी विषय का समुचित ज्ञान है
और न ही गणित की बुनियादी समझ।

इससे यह स्पष्ट होता है कि शिक्षकों द्वारा
शिक्षण कार्य में रुचि नहीं ली जा रही थी
और अधीक्षक स्तर पर भी आवश्यक निगरानी नहीं की गई।

📄 अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस

आश्रम अधीक्षक किशोर भारती को
पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं

आश्रम संचालन के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में
कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उन्हें तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण
प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर
अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

⛔ दो प्राथमिक शिक्षक तत्काल निलंबित

निरीक्षण के बाद शिक्षण कार्य में गंभीर लापरवाही के चलते
ऊषा यादव एवं चारूलता ठोम्बरे,

प्राथमिक शिक्षक को
मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966
के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में दोनों शिक्षकों का मुख्यालय
विकासखंड शिक्षा अधिकारी, हर्रई नियत किया गया है।

नियमानुसार निलंबन भत्ते की पात्रता रहेगी।

जनजातीय कार्य विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि
बच्चों की शिक्षा एवं आश्रम संचालन में किसी भी प्रकार की
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भविष्य में शिकायत मिलने पर
और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/bettiah/two-teachers-suspended-for-negligence

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button