मध्यप्रदेशसिवनी

12 जनवरी युवा दिवस पर सभी शिक्षण संस्थाओं में होगा सामूहिक सूर्य-नमस्कार

जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में आयोजित

Seoni 11 January 2026
सिवनी यशो:-  सिवनी जिले में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में सामूहिक सूर्य-नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन और विचारों पर आधारित प्रेरणादायी शैक्षिक एवं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे,

जिससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति,

आत्मबल और अनुशासन की भावना विकसित हो सके।

 जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में

जिले का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सिवनी में आयोजित किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार –

12 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक एक साथ सामूहिक सूर्य-नमस्कार कराया जाएगा,

जो एक निर्धारित संकेत पर संपन्न होगा।

वंदे मातरम् व मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन किया जाएगा।

साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का रेडियो प्रसारण के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को श्रवण कराया जाएगा।

जिला स्तरीय समिति गठित, तैयारियां पूर्ण

आयोजन की तैयारियों एवं समन्वय के लिए कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

https://www.newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BE-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%85%E0%A4%B5/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!