छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

मिठाई कांड: तीसरी मौत, 22 वर्षीय खुशबू ने नागपुर में तोड़ा दम

जुन्नारदेव के जहरीला मिठाई मामले में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

जुन्नारदेव

जुन्नारदेव नगर में सामने आए बहुचर्चित जहरीला मिठाई कांड में अब तीसरी मौत हो चुकी है। बुधवार सुबह नागपुर के एक निजी अस्पताल में 22 वर्षीय खुशबू कथूरिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इससे पहले इस मामले में

पहली मौत रविवार सुबह पीएचई विभाग में कार्यरत 53 वर्षीय दसरू यदुवंशी (निवासी डूंगरिया) की हुई थी।

दूसरी मौत मंगलवार सुबह वार्ड क्रमांक 3 निवासी 75 वर्षीय सुंदरलाल की हुई।

अब तीसरी मौत के साथ मामला और भी गंभीर हो गया है।

पीएचई कार्यालय से जुड़ा है मामला

जानकारी के अनुसार संदिग्ध मिठाई जुन्नारदेव स्थित पीएचई कार्यालय में रखी गई थी, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि

मिठाई कहां से आई,

किसने रखी,

और किस उद्देश्य से रखी गई।

चार माह की बच्ची को छोड़ गई खुशबू

मृतका खुशबू कथूरिया की चार माह की दूधमुंही बच्ची भी है। खुशबू का विवाह चांद क्षेत्र के थावड़ी ग्राम में हुआ था। उसकी असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस के लिए चुनौती बना मामला

थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

पांच में से तीन की मौत

बताया जा रहा है कि इस जहरीली मिठाई को खाने वाले कुल पांच लोगों में से अब तक तीन की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य का इलाज जारी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button