छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अटल जी एक प्रेरणापुंज थे जिन्होंने संगठन व सत्ता को नई दिशा देने का कार्य किया- नरेश दिवाकर

केवलारी यशो:-, भाजपा व भारतीय जनसंघ के कार्यकर्ताओं के लिए अटल जी एक प्रेरणापुंज थे. उन्होंने संगठन व सत्ता दोनों में रहते हुए संगठन व सत्ता को नई दिशा देने का कार्य किया था। वस्तुत: आज जो अपनी सरकारें विकासोन्मुखी कार्य कर रही हैं उन्हीं के मार्गदर्शी सिद्धांतों व नीतियों का पालन करते हुए कर रही हैं।

अटल जी एक प्रेरणापुंज थे जिन्होंने संगठन व सत्ता को नई दिशा देने का कार्य किया- नरेश दिवाकर - Seoni News
उक्ताशय का उद्बोधन पूर्व विधायक एवं पूर्व भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष एवं अध्यक्ष महाकौशल विकास प्राधिकरण नरेश दिवाकर (डी.एन.) ने केवलारी विधानसभा में अटल जी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किये थे।
श्री दिवाकर ने अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पक्ष-विपक्ष में समान रुप से लोकप्रिय अटल जी वास्तव में अजातशत्रु थे। यही कारण था कि पं. जवाहरलाल नेहरु, लालकृष्ण आडवानी एवं मोहम्मद करीम छांगला ने उनके व्यक्तित्व को देखते हुए पूर्व में ही प्रधानमंत्री बनने की घोषणा कर दी थी। देश के सर्वांगीण विकास के लिए अटल जी के समय बनायी गई सारी योजनायें सभी वर्गों व सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए बनायी गई थीं।

अटल जी एक प्रेरणापुंज थे जिन्होंने संगठन व सत्ता को नई दिशा देने का कार्य किया- नरेश दिवाकर - Seoni News
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केवलारी के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे। उनके मन में सभी के लिए स्नेह था। जैसे सभी माता-पिता के दिल में अपने बच्चों के लिए रहता है। अटल जी के कार्यकाल की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए श्री राकेश पाल ने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, पोखरण परमाणु विस्फोट, संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण आदि पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि द्वय द्वारा भारत माता एवं श्रद्धेय अटल जी के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण किया गया। साथ ही कार्यक्रम प्रभारी श्री नवल श्रीवास्तव ने अटल जी के जीवन चरित्र पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सचिन अवधिया भा.ज.पा. मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री हरिशचन्द्र , देवीसिंह बघेल, भरत चौरसिया, संजय उईके, श्रीमती सुनीता बघेल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button