मध्यप्रदेशसिवनी

मांगो को लेकर शिक्षक संघ ने  वि.ख. शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

Seoni 18 April 2025
सिवनी यशो:- विकासखंड स्तरीय विभिन्न समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ  धनोरा के द्वारा  विकासखंड अधिकारी को एक ज्ञापन दिया जाकर  बिंदुवार समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण की मांग की गई  है ।
 दिए गए ज्ञापन में जुलाई 23 से दिसंबर 23 तक के डीए एरियस, जनवरी 24 से अक्टूबर 24 तक का डीए एरियर , कुछ साथियों के छठवें वेतनमान के एरियर्स , नियमित शिक्षकों के तृतीय क्रमोन्नति वेतनमान का एरियस, सेवानिवृत हुए शिक्षकों की पेंशन प्रकरणों पर चर्चा,अतिथि अध्यापकों के माह जुलाई के वेतन पर चर्चा और स्थाई कर्मचारियों को भी पेंशन योजना में शामिल करने पर विस्तृत चर्चा हुई है ।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दुबे जी ने इसी माह में एरियस संबंधी सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है ,साथ ही परामर्श दात्री समिति की बैठक में सभी संकुल प्राचार्य एवं  वित्तीय कार्य कर रहे शिक्षकों एवं बाबुओं को भी बुलाकर संकुल स्तरीय समस्याओं का निराकरण तत्काल करने का आश्वासन दिया है  ।
प्रतिनिधि मंडल में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के तहसील अध्यक्ष सुरेश शाक्यवार, विकासखंड अध्यक्ष ए जी खान, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष विजय उपाध्याय, सचिव कैलाश बकोड़े कोषाध्यक्ष हृदय लाल कोरेती , राम बगस, घनश्याम उईके, पवन पटेल सहित  कई शिक्षक उपस्थित थे । विकासखंड अधिकारी नीरज दुबे के साथ  सहायक ग्रेड 2 अरुण कुमार कुमरे और राकेश सैय्याम ने शिक्षकों की समस्याएं सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!