WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाहेल्थ

अस्पताल की लिफ्ट एएमसी के लिए टेंडर प्रक्रिया तेज

Chhindwara District Hospital में व्यवस्थाओं को सुधारने कलेक्टर की बैठक

Chhindwara District Hospital की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर हरेंद्र नारायण की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए कई जरूरी निर्देश दिए गए।

Chhindwara 12 March 2026
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सिम्स) से संबद्ध छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय (Chhindwara District Hospital)  की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर हरेंद्र नारायण की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के मिनी मीटिंग हॉल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सिम्स के अधिष्ठाता, सिविल सर्जन, अधीक्षक, आरएमओ, सहायक प्रबंधक, सिम्स के वित्त अधिकारी, पीआईयू के कार्यपालन यंत्री तथा लोक निर्माण विभाग ई एंड एम के एसडीओ सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

ओपीडी और आईपीडी कक्षों में पानी रिसाव जल्द ठीक होगा

बैठक के दौरान छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय (Chhindwara District Hospital)  की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अस्पताल में ओपीडी और आईपीडी कक्षों में हो रहे पानी के रिसाव के कार्य को इस सप्ताह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पाइपों की नियमित सफाई के निर्देश

कलेक्टर ने अस्पताल में पाइपों की नियमित सफाई हाइट्स एवं राज सिक्योरिटीज के कर्मचारियों के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसी पर जुर्माना लगाने की भी चेतावनी दी गई है। यह कार्य सहायक अस्पताल प्रबंधक की निगरानी में किया जाएगा।

लिफ्ट एएमसी टेंडर प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल (Chhindwara District Hospital)  भवन में लगी लिफ्टों की एएमसी (वार्षिक मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट) के लिए टेंडर प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने 24 मार्च तक तकनीकी मूल्यांकन और 26 मार्च तक वित्तीय बिड की प्रक्रिया पूर्ण कर टेंडर फाइनल करने को कहा।

भवन मरम्मत के लिए बजट प्रस्ताव भेजा जाएगा

बैठक में अस्पताल भवन में आवश्यक लघु मरम्मत कार्यों के लिए भोपाल स्तर पर बजट मांग पत्र भेजने का निर्णय भी लिया गया, ताकि अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

https://antmyerp.com/en/blogs/amc-process-types-contracts-benefits-and-maintenance/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!