WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमधर्मसिवनी

जहाँ  कांग्रेस के विधायक हैं, वहाँ अराजक तत्वों के हौसले बुलंद – राकेश पाल सिंह

गौ माता की निर्ममता से हत्या हमारी संस्कृति पर प्रहार है

धनौरा यशो:- लगातार हो रहीं गौ माता की हत्याओं की ख़बर सुनाई दे रही रही है । शुक्रवार की ग्राम धनोरा के निकट ग्राम कड़वे थावरी में 8 से अधिक गौ माता की निर्ममता से हत्या की ख़बर सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश पाल नेे कहा कि इतना दुखद दृश्य देखकर मन तो जैसे रो ही पड़ता है । हम तो गाय को अपनी माता मानकर उनकी पूजन करते है। उनकी सेवा करते हैं, मैं स्वयं ही अपने घर पर गौ माता की सेवा करता हूँ उनका पालन करता हूँ। 

  श्री पाल ने बताया कि जहाँ जहाँ  कांग्रेस के विधायक हैं वहाँ वहाँ ऐसे अराजक तत्वों ने हौसले बुलंद करने का साहस दिखाया हैं। कही न कही ऐसे लोगों से सांठ – गाँठ मिलीभग ही समझ आती हैं। ऐसे अराजक तत्वों को सह देने में हमेशा कांग्रेस के विधायकों की भूमिका नजर आती है। क्योंकि लगातार सिवनी जिले में अलग-अलग स्थान से गौ माता की निर्ममता से हत्या की खबर आ रहीं हैं। यह सभ्य समाज के लिए अच्छी ख़बर नहीं हैं। मैंने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संज्ञान में घटनाओं की जानकारी दे दी है। श्री पाल ने बताया कि सिवनी जिले में हो रहीं गौ माताओं की निर्मम हत्याओं को जानकारी मुख्यमंत्री जी को दी गयी है । मुझे कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त होने पर तुरंत ही मौके में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से भी बात की है। पुलिस
प्रशासन अपराधियों की खोज में लगा है। पर इस तरह की घटनाएं हमारे लिए अत्यंत असहनीय है और यह हमारी संस्कृति पर आघात है। इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!