क्राइमधर्मबालाघाटमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

गोवंश हत्या के विरोध में पड़ोसी जिले में बंद, वाहनों के पहिये थमे

बालाघाट यशो:-  सिवनी जिले के धूमा एवं धनौरा. थाना क्षेत्र  में बीते 19 जून को 54 गोवंश की निर्ममतापूर्वक हत्या से आमजनों में आक्रोश है।इसके साथ ही लगातार गोवंश के शव प्राप्त होने से जनमानस का आक्रोश तेज हो रहा है।
गोवंश हत्या के विरोध में पड़ोसी जिले में बंद, वाहनों के पहिये थमे - Seoni News
21 जून को गोवंश की हत्या के विरोध में पूरा  सिवनी जिला चारों खूंट बंद रहा।
 इस विरोध की आग अब पड़ोसी जिले बालाघाट तक पहुंच गई है। इसके विरोध में आज 22 जून को बालाघाट जिला विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल के आह्वान पर बंद है। बालाघाट के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप बंद है। शहर में पुलिसबल भारी संख्या में तैनात किया गया है
गोवंश हत्या के विरोध में पड़ोसी जिले में बंद, वाहनों के पहिये थमे - Seoni News
विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि सिवनी जिले के दोंदावानी, पिंडरई, धूमा एवं केवलारी इलाके में 19 जून की शाम को करीब 54 गायों की हत्या कर उन्हें नदी में फेंक दिया गया। जिस वजह से पूरे हिंदू समाज की भावना आहत हुई है। इसी के विरोध में पूरा बालाघाट बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विरोध के माध्यम से गो हत्या रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की जाएगी। 

जिले के चारों खूंट रहे बंद : गोवंश के हत्यारों पर कठोरतम कार्यवाही की मांग

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button