भोपाल में शिक्षक आंदोलन तेज: वरिष्ठता, ई-अटेंडेंस और पुरानी पेंशन को लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों शिक्षक
राज्य शिक्षक संघ मप्र के एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन में सिवनी जिले के शिक्षकों की बड़ी भागीदारी, मुख्यमंत्री सचिव को सौंपा ज्ञापन
Seoni 25 December 2025
सिवनी यशो:- भोपाल में वरिष्ठता बहाली और ई अटेंडेंस विरोध प्रदर्शन में शिक्षक आंदोलन तेज, राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल में आयोजित एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में सिवनी जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने सहभागिता की।
राज्य शिक्षक संघ मप्र द्वारा शिक्षक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने, ई-अटेंडेंस जैसी अव्यवहारिक व्यवस्था को समाप्त करने, अनुकंपा नियुक्ति नियमों में शिथिलता, ग्रेच्युटी एवं पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांगों को लेकर ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री के सचिव से चर्चा उपरांत ज्ञापन सौंपा तथा शिक्षक हितों से जुड़ी मांगों को शीघ्र पूरा करने का पुरजोर आग्रह किया।
25 दिसंबर को भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन में सिवनी जिले के शिक्षकों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सिवनी जिले से जिलाध्यक्ष विपनेश जैन,
गजेन्द्र बघेल, ब्रजमोहन सनोडिया,
परसराम देशमुख,
चिंतामन सनोडिया,
सुनील तिवारी,
नीलेश जैन,
राकेश दुबे,
बेनीराम प्रजापति,
अनामिका बघेल,
सावित्री उइके,
झाम सिंह सिंगोतिया,
महेश बघेल,
शिवदयाल बघेल,
तीरथ सनोडिया,
हेमराज बघेल,
सुरेश सनोडिया,
ठाकुर सिंह मरकाम,
राजाराम सनोडिया,
सुमंत उइके,
कृष्णा सनोडिया,
सुनील कोरेटी,
धनसिंह धुर्वे,
कमल धर्मक,
धनराज सरोते सहित अनेक शिक्षकों ने प्रदेश स्तरीय धरना आंदोलन में भाग लिया।
शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/chhindwara-chhindwara-news-1808980



