क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

बेटियों की सुरक्षा और युवाओं को नशे से बचाने का संकल्प – सामूहिक महिषासुर मर्दिनी पाठ सम्पन्न

45,000 से अधिक बेटियां गायब, 800 से ज्यादा मामले केवल सिवनी के

Seoni 24 August 2025

सिवनी यशो:- “जब बेटियां सुरक्षित होंगी और युवा नशे से मुक्त रहेंगे, तभी समाज का भविष्य मजबूत होगा।”

इसी संदेश के साथ सिवनी के दुर्गा चौक स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर पर रविवार, 24 अगस्त की शाम सामूहिक महिषासुर मर्दिनी पाठ का आयोजन हुआ।

यह भी पढ़े :- नशे से दूरी है जरूरी : केंद्रीय विद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर में चला जागरूकता अभियान

चौंकाने वाले तथ्य – बेटियां हो रही हैं लापता

आयोजन के दौरान डॉ. पारस पटेरिया ने विधानसभा में प्रस्तुत आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि –

पिछले तीन वर्षों में मध्यप्रदेश से 45,000 से अधिक बेटियां गायब हुई हैं।

 इनमें से 800 से ज्यादा मामले केवल सिवनी जिले के हैं और 75 से अधिक घटनाएं सिवनी थाना क्षेत्र की हैं।

यह आंकड़े समाज को गहरी चिंता में डालते हैं।

यह भी पढ़े :- सिवनी पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: एमडी पावडर का शातिर सौदागर गिरफ्तार, 1.24 लाख का माल जब्त

नशे का बढ़ता खतरा

डॉ. पटेरिया ने कहा –
“नशे के कारण मौतों के आधिकारिक आंकड़े शायद सामने न आते हों,

लेकिन परिवारों की बर्बादी, समाज में अराजकता और अपराधों की बढ़ती घटनाओं के पीछे नशे की बड़ी भूमिका है।

यह अब केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक संकट है।”

उन्होंने माता-पिता से बेटियों पर भरोसे के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने

और युवाओं को नशे से दूर रखने की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

आचार्य विशाल पांडे का संदेश

मुख्य वक्ता आचार्य विशाल पांडे ने कहा कि युवा पीढ़ी का नशे में डूबना पूरे समाज और राष्ट्र को खोखला कर देगा।

बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार मिलें, यह हर परिवार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बेटियों से कहा कि वे किसी भी अजनबी को मित्र न बनाएं और अपने परिवार को हर बात बताएं।

जनभागीदारी और संकल्प

यह आयोजन केवल धार्मिक पाठ न होकर सामाजिक चेतना का उद्घोष साबित हुआ।

बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक इसमें शामिल हुए

और संकल्प लिया कि बेटियों की सुरक्षा और नशामुक्त सिवनी के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button