खेलमध्यप्रदेशसिवनी

केवलारी में लेदर बॉल क्रिकेट का रोमांच चरम पर, सद्भाव ग्रुप मुख्यातिथि के रूप में हुआ शामिल

एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रायपुर–नागपुर टीमों का मुकाबला, खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह

Seoni 04 January 2026

सिवनी यशो:-  संदीपनी खेल मैदान, केवलारी में एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता इस वर्ष भी खेलप्रेमियों के लिए रोमांच का केंद्र बनी हुई है। प्रतियोगिता का आयोजन 27 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

केवलारी लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में सद्भाव ग्रुप मुख्यातिथि के रूप में शामिल
केवलारी संदीपनी खेल मैदान में लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मुख्यातिथि सद्भाव ग्रुप का स्वागत

विभिन्न राज्यों से आई टीमों के शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता के बढ़ते रोमांच को देखते हुए 03 जनवरी 2026 को आयोजन समिति द्वारा सिवनी के प्रतिष्ठित सद्भाव ग्रुप को मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

 ढोल-नगाड़ों व पुष्पमालाओं से हुआ स्वागत

सद्भाव ग्रुप के सदस्य जैसे ही खेल मैदान पहुंचे, आयोजन समिति द्वारा ढोल-नगाड़ों और पुष्पमालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मंचासीन होने से पूर्व अतिथियों को मैदान परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कराया गया।

राष्ट्रगान व झंडा वंदन के साथ मुकाबले की शुरुआत

मुख्य मुकाबले से पहले रायपुर एवं नागपुर की टीमों के खिलाड़ियों ने अतिथियों से शिष्टाचार भेंट की। इसके पश्चात टॉस प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।
मैच प्रारंभ से पूर्व सद्भाव ग्रुप के सदस्य करम सिंह बघेल द्वारा झंडा वंदन किया गया तथा उपस्थित खिलाड़ियों व दर्शकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत नवल सिंह ठाकुर द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद सभी अतिथियों का मंच पर बैज लगाकर सम्मान किया गया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

मुख्यातिथि के रूप में
नवल सिंह ठाकुर,

अनिल जायसवाल,

करम सिंह बघेल,

नंदन श्रीवात्री (पत्रकार),

विजय सिंह चौहान,

ओम सराठे,

कोमल बघेल,

निशांत तिव्हन,

शानू श्रीवास्तव,

भूपेंद्र ठाकुर,

आशीष बघेल,

श्वेत अग्रवाल,

सोनी एवं गोल्डी उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच

मुख्यातिथियों ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि-

इस तरह की लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिताएं ग्रामीण व शहरी प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त माध्यम हैं।

उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button