छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
भारतीय सेना और भारत माता के जयकारों से गांव हुए गुंजायमान
बिछुआ नगर और छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल के गांवों में निकाली गई (Tiranga Yatra) तिरंगा यात्रा
Chhindwara 21 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- ऑपरेशन सिंदूर (operation sindoor ) की सफलता के बाद निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में सांसद बंटी विवेक साहू सतत् शामिल हो रहे हैं। भारतीय सेना के प्रति सम्मान और आभार जताने के लिए बुधवार को बिछुआ और छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान तिरंगा वाहन रैली में शामिल लोगों द्वारा लगाये गये भारत माता और भारतीय सेना के जयकारों से बिछुआ नगर और छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल के कई गांव गुंजायमान हो गए थे।
बिछुआ नगर और सारना मंडल के कई गांवों में निकाली गई तिरंगा यात्रा में सांसद बंटी विवेक साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस दौरान सांसद श्री साहू के साथ सैकड़ों की संख्या में मोटरसाईकिल और चौपहिया वाहनों से शामिल हुए नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता और भारतीय सेना के जयघोष के नारे लगाए। इस दौरान अपने संदेश में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सेना को दी गई खुली छूट का ही परिणाम है कि ऑपरेशन सिंदूर को ऐतिहासिक सफलता मिली है। हमारी भारतीय सेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया को अपनी वीरता, शौर्यता और पराक्रम का परिचय दिया, और दुश्मनों को नेस्तनाबूद करते हुये तिरंगे का परचम लहराया। हमें हमारी सेना पर गर्व है, हमारी सेना के पराक्रम से हमें गर्व की अनुभूति होती है।
इन गांवों से निकली तिरंगा यात्रा
छिंदवाड़ा ग्रामीण में निकाली गई तिरंगा यात्रा कई गांवों से होकर गुजरी। जिसके तहत अतरवाड़ा में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल ने बताया कि तिरंगा यात्रा अतरवाड़ा से प्रारंभ होकर भानादेही, पिण्डरई कला, सलैया, थॉवरी कला, कुहिया, सुनारी मोहगॉव, भाजीपानी, खापाकला, उमरहर, सांख, चारगॉव, गुरैया होते हुये गांगीवाड़ा पहुचीं। गांगीवाड़ा में यात्रा का समापन किया गया।



