सिवनी
आज अष्टमी पर छींदा में होगी विशाल अहीरी मढ़ई नृत्य प्रतियोगिता
यदुवंशी समाज की पारंपरिक नृत्य-प्रतियोगिता में जिलेभर से आएंगी टीमें, विजेताओं को मिलेगा 11 हजार का प्रथम पुरस्कार

Seoni 28 October 2025

Seoni 28 October 2025
सिवनी यशो:- केवलारी के समीपस्थ ग्राम छींदा में आज अष्टमी पर्व के अवसर पर पारंपरिक अहीरी मढ़ई नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर, गौठान मढ़ छींदा में आयोजित होगी, जिसमें जिलेभर और अन्य जिलों से आए यदुवंशी समाज की टीमें अपनी पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हिस्सा लेंगी।
यह आयोजन ग्राम छींदा के यादव समाज के स्वजनों और ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न किया जा रहा है।
आयोजन समिति ने बताया कि-
नृत्य प्रतियोगिता में शामिल टीमों के उत्साहवर्धन हेतु नकद पुरस्कार की व्यवस्था की गई है —
प्रथम पुरस्कार: ₹11,000/-
द्वितीय पुरस्कार: ₹7,100/-
तृतीय पुरस्कार: ₹3,100/-
सांत्वना पुरस्कार: ₹700/- प्रत्येक टीम को
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमें निर्धारित प्रसंग, नियमावली और मूल्यांकन बिंदुओं के आधार पर अपनी नृत्य प्रस्तुतियाँ देंगी।
निर्णायक मंडल उन्हीं मापदंडों के आधार पर अंकों का निर्धारण करेगा।
कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, म.प्र. शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, क्षेत्रीय विधायक ठा. रजनीश सिंह, एवं पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह उपस्थित रहेंगे।
ग्राम छींदा के यादव समाज एवं ग्रामवासियों ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस विशाल अहीरी मढ़ई नृत्य प्रतियोगिता में उपस्थित होकर सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
अष्टमी पर्व पर पारंपरिक अहीरी मढ़ई नृत्य प्रतियोगिता
यदुवंशी समाज की दर्जनों टीमें करेंगी प्रस्तुति
विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार
वरिष्ठ जनप्रतिनिधि रहेंगे विशेष अतिथि