देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

पेंच टाइगर रिज़र्व में अंतिम मिनटों में हुआ टाइगर का भव्य दीदार, पर्यटक रोमांचित

इवनिंग बफ़र सफारी में पहले चीतल, नीलगाय और वाइल्ड डॉग दिखे; सफारी खत्म होने से ठीक पहले सड़क पर आ गया टाइगर — फ़ॉरेस्ट गार्ड भूपेन्द्र राजपूत ने साझा किया रोमांचक अनुभव।

Seoni 12 December 2025
सिवनी यशो:-  पेंच टाइगर साईटिंग ने शुक्रवार की इवनिंग सफारी को बेहद विशेष बना दिया। मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिज़र्व में अंतिम मिनटों में बाघ के सड़क पर आ जाने से पर्यटक रोमांचित हो उठे। फ़ॉरेस्ट गार्ड भूपेन्द्र राजपूत ने बताया कि –

 सफारी की शुरुआत सामान्य तौर पर हुई, जिसमें चीतल,नीलगाय और वाइल्ड डॉग दिखाई दिए।

हालांकि टाइगर न दिखने से पर्यटक थोड़े मायूस हो रहे थे, लेकिन सभी ने उम्मीद बनाए रखी।

राजपूत के अनुसार, सफ़ारी समाप्त होने में लगभग 15 मिनट ही बचे थे,

जब टीम ने वापसी के लिए उस मार्ग को चुना जहाँ टाइगर दिखने की संभावना अधिक होती है।

जैसे ही वाहन आगे बढ़ा, कुछ दूरी पर अचानक चीतल की चेतावनी कॉल सुनाई दी,

और क्षण भर बाद टाइगर की गरजती हुई आवाज जंगल में गूँज उठी।

यह संकेत था कि बाघ आसपास ही मौजूद है

इसके बाद माहौल रोमांच से भर गया

लगभग दो मिनट बाद ही टाइगर स्वयं सड़क पर आकर पर्यटकों के बिल्कुल पास दिखा,

जिसे देखकर सफारी वाहन में मौजूद सभी लोग उत्साहित और आश्चर्यचकित रह गए।

बाघ कुछ देर तक सड़क पर चलता रहा और फिर जंगल की झाड़ियों में ओझल हो गया।

फ़ॉरेस्ट गार्ड भूपेन्द्र राजपूत ने इस अनुभव को बेहद प्रेरणादायक बताते हुए कहा,

“यह सफारी इस बात का उदाहरण है कि किसी भी काम में उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।

आखिरी क्षण तक प्रयास किया जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है।”

पेंच टाइगर रिज़र्व लगातार रोमांचक वन्यजीव दर्शन के लिए प्रसिद्ध है और

यह घटना पर्यटकों के लिए एक और अविस्मरणीय याद छोड़ गई।

https://www.etvbharat.com/hi/!state/pench-national-park-housefull-tourists-increased-grass-drying-up-scorching-heat-easy-see-tiger-madhya-pradesh-news-mps25050500929

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!