मध्यप्रदेशसिवनी

एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, कुरई क्षेत्र में मचा हड़कंप

खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल

 Seoni 02 January 2026
सिवनी /कुरई यशो:- कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिडडीटेक में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। सड़क किनारे खराब अवस्था में बिना संकेत के खड़े ट्रक से एक मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी सहित उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं।

कुरई सड़क हादसे में खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत।
कुरई सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक ही परिवार के 4 की मौत

 परिवार सिवनी आ रहा था, रास्ते में बुझ गया घर का चिराग

कुरई थाना प्रभारी कृपाल शाह टेकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि
खवासा निवासी परमानंद वरकड़े (45 वर्ष), उनकी पत्नी गीता वरकड़े (42 वर्ष), बेटी माही (8 वर्ष) एवं बेटा दीपांशु (4 वर्ष) मोटरसाइकिल से खवासा से सिवनी की ओर जा रहे थे।
शाम करीब 8 बजे ग्राम रिडडीटेक के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक MP 09 HF 4074 से उनकी बाइक जा टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को कुरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया।

कुरई सड़क हादसे में खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत।
कुरई सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक ही परिवार के 4 की मौत

 मासूम बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम

जैसे ही एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर खवासा गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माता-पिता के साथ दो मासूम बच्चों की असमय मौत से हर आंख नम हो गई। गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 लापरवाही बनी मौत की वजह?

हादसे के बाद सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़े ट्रक को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की घोर लापरवाही सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि न तो ट्रक के पीछे कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया था और न ही कोई संकेतक।

 पुलिस जांच में जुटी

कुरई पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मर्ग कायम कर लिया है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि

  • ट्रक कितनी देर से सड़क किनारे खड़ा था

  • चालक मौके पर मौजूद था या नहीं

  • यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं

जांच के बाद दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button