मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीसिवनी

मखाना की खेती का प्रशिक्षण: सिवनी जिले के किसानों का छत्तीसगढ़ भ्रमण

30 किसानों ने धमतरी जिले में मखाना उत्पादन की तकनीकें देखीं

Seoni 23 December 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किसानों के लिए राज्य के बाहर प्रशिक्षण सह-भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में मखाना की खेती का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु सिवनी जिले के 30 किसानों का एक दल छत्तीसगढ़ रवाना किया गया है।

सहायक संचालक उद्यानिकी ने जानकारी देते हुए बताया कि-

प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में किसानों के दल ने छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम डांडेसरा का भ्रमण किया।

यहां किसानों ने मखाना उत्पादन के प्रदर्शन प्रक्षेत्र में पहुंचकर मखाना की खेती के अंतर्गत खेत एवं तालाब की तैयारी,

रोपाई, प्रबंधन एवं उत्पादन की प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

मखाना की खेती प्रशिक्षण सिवनी
मखाना की खेती प्रशिक्षण सिवनी: 30 किसानों का छत्तीसगढ़ भ्रमण, धमतरी में सीखी उन्नत तकनीक

स्व सहायता समूहों से मिला व्यावहारिक ज्ञान

भ्रमण के दौरान किसानों ने स्व सहायता समूह की दीदियों एवं विभागीय स्टाफ से मखाना उत्पादन की आधुनिक तकनीक,

प्रबंधन प्रणाली तथा विपणन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

किसानों को बताया गया कि किस प्रकार कम लागत में मखाना उत्पादन कर अधिक लाभ अर्जित किया जा सकता है।

 मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने की पहल

उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराना तथा

जिले में मखाना उत्पादन को प्रोत्साहित करना है,

जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके और वैकल्पिक फसल के रूप में मखाना की खेती को बढ़ावा मिले।

https://www.livehindustan.com/bihar/darbhanga/story-five-day-training-on-makhana-nursery-production-at-local-agricultural-science-center-201766429330441.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!