मध्यप्रदेशसिवनी

राशन पर्ची के लिए जनसुनवाई पहुँचीं रामकली खान

कलेक्टर अनिल राठौर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न, 185 आवेदन प्राप्त, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

Seoni 23 December 2025
सिवनी यशो:- प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जिलास्तरीय जनसुनवाई आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 185 आवेदन प्रस्तुत किए गए।

जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडारयत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े रहे।

 त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर ने जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित,

पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि-

प्रत्येक प्रकरण का समाधान निर्धारित समय-सीमा में किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।

दूरस्थ क्षेत्रों के आवेदनों पर विशेष ध्यान

जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से आए आवेदनों पर कलेक्टर श्री राठौर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विकासखंड अधिकारियों से सीधे संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि-

समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए एवं की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर आवेदकों को उपलब्ध कराई जाए।

रामकली खान राशन पर्ची सिवनी जनसुनवाई में प्रस्तुत आवेदन
कलेक्टर अनिल कुमार राठौर सुनवाई करते हुए

 विभिन्न तहसीलों से आए प्रमुख आवेदन

जनसुनवाई में तहसील लखनादौन अंतर्गत ग्राम दरगड़ा निवासी शिवकुमार मरावी द्वारा किसान सम्मान निधि की राशि दिलाए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया।

तहसील सिवनी अंतर्गत ग्राम डोरली-छतरपुर निवासी हरिराम सोनी द्वारा अतिगरीबी राशन कार्ड बनाए जाने,

ग्राम बंजारी निवासी सूरजलाल धुर्वे द्वारा परिवार पेंशन योजना का लाभ दिलाए जाने का आवेदन दिया गया।

इसी क्रम में भगतसिंह वार्ड मंगलीपेठ सिवनी निवासी रामकली खान द्वारा राशन पर्ची,

जनसुनवाई में रामकली खान राशन पर्ची सिवनी का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने संबंधित विभाग को परीक्षण कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

भगतसिंह वार्ड निवासी लक्ष्मी बिसेन द्वारा संबल योजना अंतर्गत कार्ड बनाए जाने तथा

सिवनी निवासी रश्मि डोंगरे द्वारा संबल योजना का कार्ड पुनर्जीवित कर लाभ दिलाए जाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।

सिवनी जनसुनवाई में प्रस्तुत आवेदन
सिवनी जनसुनवाई: कलेक्टर अनिल राठौर की अध्यक्षता में 185 आवेदन, त्वरित निराकरण के निर्देश

 आधार सुधार से लेकर आवास योजना तक

तहसील कुरई अंतर्गत ग्राम धोबीसर्रा निवासी स्वाति कटरे द्वारा आधार कार्ड में नाम सुधार,

ग्राम सारसडोल थाना लखनवाड़ा निवासी सीताबाई द्वारा गरीबी रेखा का कार्ड एवं खाद्यान्न पर्ची तथा

ग्राम सुकरी निवासी दीनदयाल सनोडिया द्वारा भूमि सीमांकन कराए जाने के आवेदन प्रस्तुत किए गए।

तहसील छपारा अंतर्गत ग्राम मानोगढ़ निवासी मेहताब सिंह द्वारा बिजली पंप लाइन,

ग्राम जैतपुरकला निवासी अशोक बघेल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

एवं ग्राम सिमरिया निवासी विजय उइके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किश्त दिलाए जाने के आवेदन प्राप्त हुए।

इसी प्रकार तहसील केवलारी अंतर्गत ग्राम माधोटोला निवासी तुरसन बाई द्वारा संबल योजनांतर्गत सहायता राशि तथा

ग्राम टिकारी थाना बंडोल निवासी छोटीबाई डहेरिया द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन,

लाड़ली बहना योजना एवं खाद्यान्न पर्ची दिलाए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए।

185 आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश

इस प्रकार जिलास्तरीय जनसुनवाई में कुल 185 आवेदन प्राप्त हुए।

सभी आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।

https://seoni.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B1%C2%B2%C2%B1%C2%B6%C3%8E%C2%B1%C2%B6%C2%B7&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=%C2%B4%C2%B4&pubdate=12/16/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button