धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

महादेव की बारात में उमड़ा जनसैलाब हुए विविध आयोजन

मंदिरों में सुबह से देर रात तक हुई पूजन अर्चन, विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह शामिल हुए बारात में

Seoni 27 February 2025
छपारा यशो: – नगर में 26 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व पर धूम रही जहां सुबह से शिवालयों में जलाभिषेक एवं दर्शन को श्रृद्धालुओं की भी शुरू हुई जो देर रात तक देखी गई तो वहीं शाम 6 बजे नगर के तकिया वार्ड प्राचीन शिव मन्दिर से महादेव शिव शंकर की प्रतिकात्मक सजीव झांकियो सहित बारात निकाली गई जो नगर के जैन वार्ड, झंडा चौक से मुख्य मार्गों से होते हुए शंकर मढिया कार्यक्रम स्थल पर पहुंची जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए जोश-खरोश से शामिल हुए वातावरण भक्तिमय हो गया।

महादेव की बारात में उमड़ा जनसैलाब हुए विविध आयोजन - Seoni News

ज्ञात हो कि नगर की प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ कई वर्षों से अनवरत नगर की युवा समिति द्वारा जारी रहे हैं बाबजूद वर्तमान में प्रयागराज महाकुंभ और आयोजन कार्यक्रम स्थल पर हो रहे नवीन नगर परिषद भवन निर्माण कार्य किए जाने से समित स्थान और अल्प समय होने पर भी भव्य रूप में महाशिवरात्रि पर्व को मनाया गया।

उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह, ठाकुर जयकेश सिंह, ठाकुर नवनीत सिंह, ठाकुर शिवकांत सिंह सहित जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। नगर के सभी वार्डों से युवाओं ने टोलियां बनाकर इस आयोजन को भव्य बना दिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button