WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलसिवनीहेल्थ

तीसरी बार बनाया विश्व रिकार्ड – शैलेन्द्र ने शीर्षासन में दर्ज किया रिकार्ड

सिवनी यशो:- शिव की नगरी सिवनी के शास्त्री वार्ड निवासी शैलेन्द्र सिंह शक्रवार ने 04 घंटे 22 मिनट 13 सेकण्ड तक पानी के टब में शीर्षासन कर विश्व रिकार्ड बनाते हुए वल्र्ड वाईड बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराकर जिला ही नहीं देश को भी गौरान्वित किया है। श्री शक्रवार इसके पूर्व भी दो बार शीर्षासन में वल्र्ड रिकार्ड बना चुके है। वल्र्ड रिकार्ड बनाने का उनका यह तीसरा अवसर है।
श्री शक्रवार ने बाथ टब के अंदर 4 घंटे 22 मिनट 13 सेकण्ड एक ही पोजीशन में शीर्षासन किया। इस अवधि के दौरान उनके द्वारा एक पाईप के माध्यम से सांस ली गई और छोड़ी गई। इतनी लंबी अवधि तक पानी के अंदर शीर्षासन करने पर वल्र्ड वाईड बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा उन्हें मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया है। श्री शक्रवार सिवनी निवासी सेवा निवृत्त शासकीय कर्मचारी बेनीसिंह शक्रवार के पुत्र है। वर्तमान में शैलेन्द्र शक्रवार छिंदवाड़ा जिले के चौरई विकासखण्ड में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। होनहार शैलेन्द्र की इस उपलब्धि पर राजपूत क्षत्रिय सभा सिवनी सहित अनेक खेल संगठनों के पदाधिकारियों, उनके मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उनकी उत्तरोत्तर तरक्की की कामना करते हुए बधाई दी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!