छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सरस्वती उच्च.माध्य. विद्यालय में अयोध्या से आये अक्षत कलश की पूजन एवं महाआरती संपन्न

 

सरस्वती उच्च.माध्य. विद्यालय में अयोध्या से आये अक्षत कलश की पूजन एवं महाआरती संपन्न - Seoni News
सिवनी यशो:- 22 जनवरी अयोध्या जी में भगवान श्रीराम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा होना है इस निमित्त अयोध्या जी से आए पूजित अक्षत कलश का आज सरस्वती उ.मा.विद्यालय सिवनी में पूजन एवं भव्य महाआरती का कार्यक्रम गणमान्य आमंत्रितजनों द्वारा किया गया। सर्वप्रथम अयोध्या से आए अक्षत कलश का भैया-बहिनों एवं आचार्य परिवार के साथ भैरोगंज क्षेत्र के विभिन्न मार्गो में शोभायात्रा निकाली गई। तदोपंरात अक्षत कलश का बाजे-गाजे एवं पुष्प वर्षा के साथ विद्यालय में आगमन हुआ।

सरस्वती उच्च.माध्य. विद्यालय में अयोध्या से आये अक्षत कलश की पूजन एवं महाआरती संपन्न - Seoni News

विवेकानंद बाल कल्याण समिति के सभी सम्मानीय सदस्यों, आचार्य परिवार, अभिभावकों द्वारा अक्षत कलश का पूजन, हनुमान चालीसा एवं संगीतमय महाआरती की गई। इस कार्यक्रम में सरस्वती शिक्षा परिषद जिला सचिव सर्वश्री विनीत जी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन जी त्रिवेदी एवं माधव जी दुबे बजरंग दल ने राम मंदिर के संदर्भ में अक्षत कलश का पूजन एवं इससे संबंधित जानकारी अभिभावकों एवं भैया-बहिनों को दी। अंत में प्रसाद वितरण के साथ भैया-बहिनों ने अक्षत कलश का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकतंत्र सेनानी श्री सुदर्शन जी बॉझल, सहसचिव डॉ शांतनु शर्मा, श्री ईशान सिंह समिति सदस्य एवं बजंरग दल के अनेक कार्यकर्ता की उपस्थिति रही। आभार प्रदर्शन विद्यालय के व्याख्याता श्री प्रकाश गुप्ता जी द्वारा किया गया। इसके पश्चात इसी प्रकार का पूजन एवं आरती का कार्यक्रम सरस्वती उ.मा.विद्यालय नवीन भवन पी.जी कॉलेज के सामने आयोजित हुआ।

सरस्वती उच्च.माध्य. विद्यालय में अयोध्या से आये अक्षत कलश की पूजन एवं महाआरती संपन्न - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button