मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाधर्म

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ने किया चौरागढ़ महादेव का साहसिक आध्यात्मिक ट्रेक

Chhindwara 09 February 2026 छिंदवाड़ा यशो:– यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सतपुड़ा इकाई छिंदवाड़ा द्वारा एक दिवसीय महादेव चौरागढ़ आध्यात्मिक साहसिक ट्रेक का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन इकाई चेयरमैन प्रदीप वाल्मीकि ‘सतपुड़ा सिंघम’ एवं सचिव हिमांशु जायसवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर इकाई के उपाध्यक्ष अरविंद भट्ट ने ट्रेकिंग दल के सदस्यों का आपसी परिचय कराया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए दल को उत्साहपूर्वक रवाना किया।

20 किलोमीटर का रात्रिकालीन ट्रेक

ट्रेकिंग दल कुल 20 सदस्यों के साथ रात्रि 08 बजे छिंदवाड़ा से बस द्वारा भूराभगत के लिए रवाना हुआ। ट्रेक का नेतृत्व ट्रेक डायरेक्टर मोहित सूर्यवंशी एवं दीना नाथ पवार ने किया। भूराभगत से चौरागढ़ महादेव तक लगभग 20 किलोमीटर का रात्रिकालीन ट्रेक रात्रि 12 बजे प्रारंभ हुआ, जिसे दल ने पूर्ण अनुशासन और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया।

प्रातः दर्शन कर पूर्ण हुआ ट्रेक

कठिन मार्ग और रात्रिकालीन परिस्थितियों के बीच ट्रेक पूर्ण करते हुए दल प्रातः 05 बजे चौरागढ़ महादेव मंदिर पहुंचा और दर्शन लाभ प्राप्त किया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में आध्यात्मिक चेतना, साहस, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। https://www.saahassamachar.in/carrying-tridents-devotees-set-out-for-chauragarh-mahadev-chants-of-har-har-mahadev-echoed-through-the-satpura-valleys#google_vignette

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!