WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशसिवनी

ज्यारत स्पोर्टिंग क्लब ने रेड स्टार को 5-2 से हराया

जिला स्तरीय चैम्पियन ट्राफी फुटबाल प्रतियोगिता , कल बुधवार को दो मैंच होंगे

   सिवनी यशो:- जिला फुटबाल संघ सिवनी द्वारा स्टेडियम मैदान सिवनी में आयोजित जिला स्तरीय चैम्पियन ट्राफी फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार 08 अक्टू. को एक ही मैच रेड स्टार क्लब एवं ज्यारत स्पोर्टिंग क्लब के मध्य खेला गया जिसमें 2 के मुकाबले 5 गोल से ज्यारत स्पोर्टिंग क्लब विजयी रही। ज्यारत स्पोर्टिंग की ओर से मोहसीन खान ने 2, सकल्प मानाठाकुर, अंचल सिसोदिया, नासिर खान ने 1-1 गोल किये जबकि रेड स्टार क्लब की ओर से दोंनो गोल मयंक चौहान ने किये। इस मैच के दौरान खेल भावना के प्रतिकूल आचरण करने पर रेड स्टार क्लब के खिलाड़ी साहिल खरे एवं ज्यारत स्पोर्टिंग क्लब के फैजल खान को रैफरी द्वारा चेतावनी बतौर पीला कार्ड दिखाया।
इस मैच के निर्णायक विनोद शर्मा रहे जबकि सहायक निर्णायक प्रतीक चौहान एवं मयंक गोहिया एवं फोर्थ रैफरी एम.के.नेमा़. रहे।
बुधवार 09 अक्टूबर को दो मैच खेले जायेंगे
प्रथम मैंच 1:30 पुलिस बायज क्लब सिवनी/ इलेवन स्टार क्लब सिवनी
दूसरा मैंच 2:30 महाकाल एकादश सिवनी/ज्यारत स्पोर्टिंग क्लब सिवनी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!