🌾 कलेक्टर ने दिए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराने एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश
Seoni 04 November 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित एग्री स्टेक एवं फार्मर रजिस्ट्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी पात्र किसानों का फार्मर रजिस्ट्री एवं एग्री स्टेक पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे शासन की कृषक हितैषी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

कलेक्टर ने कहा कि –
सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीयन शीघ्र पूर्ण किया जाए।
उन्होंने नरवाई प्रबंधन हेतु आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रचार-प्रसार और
कृषकों को ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
जल उपलब्धता कम क्षेत्रों में दलहन एवं तिलहन फसलों को बढ़ावा देने पर भी बल दिया।
उन्होंने सिंचाई के हेड क्षेत्रों में जल के संतुलित उपयोग हेतु माइक्रो सिंचाई प्रणाली को प्रोत्साहित करने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।
साथ ही, कृषि अधोसंरचना निधि अंतर्गत वेयरहाउस निर्माण के लिए किसानों को प्रेरित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से कृषकों की सभी जानकारियाँ एकीकृत रूप में उपलब्ध होंगी,
जिससे योजनाओं का लाभ पारदर्शी और त्वरित रूप से किसानों तक पहुँचाया जा सकेगा।
https://public.app/video/sp_pufpqc9r5eqiy
— दैनिक यशोन्नति समाचार, सिवनी




One Comment