मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

चार एएनएम को नोटिस जारी

बरघाट सिविल अस्पताल के आकस्मिक निरीक्षण में कलेक्टर नाराज़

Seoni 04 November 2025
सिवनी यशो:- जिले की कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सोमवार को बरघाट सिविल अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएँ सामने आईं, जिस पर कलेक्टर ने चार एएनएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्रसूति वार्डों, रिकॉर्ड रजिस्टरों और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का विस्तार से परीक्षण किया। उन्होंने पाया कि कुछ मामलों में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसूताओं को उचित मार्गदर्शन नहीं दिया गया, जिससे मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित एएनएम को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर शीतला पटले बरघाट सिविल अस्पताल निरीक्षण के दौरान निर्देश देते हुए
चार एएनएम को नोटिस जारी — बरघाट सिविल अस्पताल के आकस्मिक निरीक्षण में कलेक्टर नाराज़

श्रीमती पटले ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि –

प्रत्येक गर्भवती महिला का समय पर टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, और रेफर के बाद की चिकित्सा देखरेख सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नव माताओं से भेंट कर उनकी

कुशलक्षेम जानी और बच्चों के टीकाकरण व माताओं के पोषण संबंधी सलाह दी।

उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, वार्ड व्यवस्था, और

चिकित्सा उपकरणों की कार्यस्थिति पर भी संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर एसडीएम संदीप श्रीवास्तव,

बीएमओ बरघाट, तथा

अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

https://sheopur.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B7%C2%B2%C2%B3%C3%8E%C2%B1%C2%B3%C2%B6&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=%C2%B1&pubdate=07/23/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!