छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

📰 कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने ग्रहण किया पदभार

शिक्षा और स्वास्थ्य को बताया प्राथमिकता, कहा – जिले में विकास की अपार संभावनाएं

Chhindwara 04 October 2025

छिंदवाड़ा यशो:- जिले में नवागत कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवृत्तमान कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने उन्हें पदभार सौंपा।

श्री नारायण पूर्व में भोपाल नगर निगम में आयुक्त पद पर पदस्थ थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं। शासन की संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को वे अपनी प्राथमिकताओं में रखेंगे ताकि जिले के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

नवागत कलेक्टर हरेन्द्र नारायण 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कलेक्टर बनने से पहले वे छिंदवाड़ा जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में कार्य कर चुके हैं।

https://www.facebook.com/watch/?v=1145934333553882

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!