मध्यप्रदेशसिवनी

📰 भाजपा पदाधिकारियों का परिचय एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

मीना बिसेन व विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने दी संगठन सशक्त करने की प्रेरणा

Seoni 07 October 2025
सिवनी यशो:- महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिवनी में सिवनी विधानसभा क्षेत्र के पाँच मंडलों की नवगठित कार्यकारिणियों का परिचय एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं सिवनी विधायक  दिनेश राय ‘मुनमुन’ सहित जिला नेतृत्व और मंडल अध्यक्षों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा संगठन की मजबूती और अनुशासन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने पाँचों मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर गंभीरता से संपन्न किया जाए

🔶 मीना बिसेन ने दिए संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाने के मंत्र

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने पाँचों मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि—

“पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफलता से सम्पन्न कराना, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना तथा संगठन के जनहित कार्यों का व्यापक प्रचार करना आप सभी की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर गंभीरता से संपन्न किया जाए और संगठन ऐप पर इसकी समय पर फीडिंग सुनिश्चित हो। यह पार्टी की निष्ठा और अनुशासन का प्रतीक है।

सिवनी जिला भाजपा कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित परिचय एवं सम्मान समारोह में विधायक दिनेश राय मुनमुन और मीना बिसेन नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए।
सिवनी में भाजपा पदाधिकारियों का परिचय एवं सम्मान समारोह सम्पन्न | मीना बिसेन व मुनमुन राय ने दी संगठन सशक्तिकरण की प्रेरणा

🔶 विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने कहा – पद जिम्मेदारी का प्रतीक, सम्मान सबका

सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि—

“मंडलों में अनेक योग्य कार्यकर्ता होते हैं, परंतु हर किसी को पद मिलना संभव नहीं। जिम्मेदारी सौंपते समय पार्टी के मापदंडों और जातीय-सामाजिक समीकरणों के साथ मातृशक्ति के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा जाता है।
जिन्हें जिम्मेदारी मिली है, वे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करें और किसी व्यक्ति नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें।”

🔶 माल्यार्पण, सम्मान और संगठन की एकजुटता का संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि जी, भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर हुई। तत्पश्चात मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पमालाओं व स्मृति चिन्हों से स्वागत किया।

इस दौरान सिवनी विधानसभा के उत्तर, दक्षिण, बंडोल, बीजादेवरी, करकोटी और लखनवाड़ा मंडलों के पदाधिकारियों ने परिचय दिया और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

🔶 मुख्य अतिथि और पदाधिकारी

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से

 भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन,

विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’,

जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,

 उपाध्यक्ष  आनंद शर्मा,

जिला मंत्री अभिजीत चौहान,

मनोज मर्दन त्रिवेदी,

गोपाल पवमे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंच संचालन दक्षिण मंडल महामंत्री राजेश (राजू) यादव ने किया।

मंडल अध्यक्षों में —

युवराज सिंह राहंगडाले (उत्तर मंडल),

अभिषेक दुबे (दक्षिण मंडल),

जयदीप ठाकुर (बंडोल मंडल),

रामजी चंद्रवंशी (करकोटी मंडल),

शंकरलाल उट्टी (बीजादेवरी मंडल),

नीतेश सनोडिया (लखनवाड़ा मंडल) उपस्थित रहे और

सभी ने सम्मान समारोह में भाग लिया

https://mp.bjp.org/hi/state-pressreleases/bhaajapaa-paradaesa-kaarayaalaya-maen-kaamakaajai-baaithaka-sanpanana-0

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!