क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

चौरई में पत्रकार पर हुए हमले  में दिया ज्ञापन  

अमरवाड़ा यशो:-  तहसील प्रेस क्लब अमरवाड़ा द्वारा सोमवार को महामहिम राज्यपाल के नाम अमरवाड़ा अनुविभागीय अधिकारी हेमकरण धुर्वे को ज्ञापन देकर चौरई में हुए पत्रकार ललित डेहरिया पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की गई। 
वहीं लगातार जमीनी स्तर पर मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे पत्रकारों पर हो रहे हमलो को देखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये किए जाने की भी मांग की गई। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र जैन ने कहा कि यदि चौरई में पत्रकार पर हुए हमले में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही नहीं होती है, तो पूरे जिले के पत्रकार संगठित रूप से उग्र आंदोलन करेंगे। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!