छिंदवाड़ाक्राइममध्यप्रदेश

रेत माफियाओं ने पूर्व सरपंच पर ट्रैक्टर चढ़ाने का किया प्रयास, वीडियो वायरल

चांद में पूर्व सरपंच पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, रेत माफियाओं का VIDEO वायरल

Chhindwara 25 August 2026
छिंदवाड़ा/चांद यशो:-  चांद क्षेत्र में अवैध रेत के कारोबार को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। खनिज विभाग द्वारा जब्त की गई रेत को कथित तौर पर चोरी-छिपे उठाए जाने से रोकने के दौरान पूर्व सरपंच के साथ विवाद और उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

वायरल वीडियो में एक ट्रैक्टर चालक द्वारा पूर्व सरपंच की ओर ट्रैक्टर बढ़ाते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के साथ ही खनिज विभाग द्वारा जब्त रेत की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार लंबे समय से सक्रिय है और कार्रवाई के बाद जब्त की गई रेत को भी कथित रूप से ठिकाने लगाने के प्रयास किए जाते हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

घटना को लेकर पुलिस और खनिज विभाग की कार्रवाई का इंतजार है। यदि वीडियो में लगाए जा रहे आरोप सही पाए जाते हैं तो मामला न केवल अवैध रेत कारोबार, बल्कि सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने और जानलेवा तरीके से वाहन चलाने से भी जुड़ सकता है।

यह भी पढ़े :-

श्रावण में शिवमय हुआ सिवनी, सातवें दिवस गूंजी धर्म, संस्कार और सद्भाव की अमृतवाणी

आजादी के 80 साल: क्या आम आदमी को मिली वह आजादी जिसकी कल्पना की गई थी?

मिलाद-उन-नबी को लेकर बंडोल थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

पुलिस भर्ती के सपनों को पंख, ‘सिवनी की उड़ान’ में शुरू हुआ शारीरिक दक्षता परीक्षण

https://www.facebook.com/share/r/1ECEeGEcRR/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button