Seoni 26 August 2026
सिवनी यशो:- शंकराचार्य चौक स्थित प्राचीनतम श्री गणेश मंदिर (छिंदवाड़ा चौक) में इस वर्ष भी श्री गणेश उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।
यह 11 दिवसीय धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव 27 अगस्त से प्रारंभ होकर 6 सितम्बर 2025 तक चलेगा।
श्री गणेश मंदिर समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रतिदिन सुबह 8 से 9 बजे तक श्रंगार, पूजन, आरती तथा 10 से 11 बजे तक गणपति जी का सहस्त्रनाम पाठ होगा।
प्रतिदिन रात 8:30 बजे आरती और प्रसाद वितरण भी होगा।
विशेष आकर्षणों में 27 अगस्त से 06 सितंबर तक क्रमशः 11, 21, 31, 41, 51, 61, 71, 81, 91, 101 और 111 किलो लड्डुओं का भोग अर्पित किया जाएगा।
विशेष कार्यक्रम
-
27 अगस्त से 6 सितम्बर (दैनिक) – महिला मंडल द्वारा भजन संध्या (दोपहर 3 से 5 बजे तक)
-
31 अगस्त – दूर्वा एवं शमी पत्रों से सहस्त्रार्चन (दोपहर 1 से 3 बजे तक)
-
5 सितम्बर – कन्या भोज (दोपहर 12 बजे से)
-
6 सितम्बर (समापन दिवस) – हवन, पूजन, आरती, दीपदान एवं महाप्रसाद वितरण (दोपहर 1 से 5 बजे तक), साथ ही शाम 6 से 7 बजे तक जन्मोत्सव समापन कार्यक्रम आयोजित होगा।
आयोजक समिति ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से उत्सव में शामिल होकर भगवान श्री गणेश की आराधना से पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
आयोजक – श्री गणेश मंदिर समिति, शंकराचार्य चौक, सिवनी
संपर्क सूत्र – हरि कुमार तिवारी (पंडित जी) : 9424996106



