Mon, 23 Nov 2026 | 08:39:23 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज निकलेगी 1100 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा, मां बैनगंगा को अर्पित होगी चुनरी कार्तिक पूर्णिमा पर सीलादेही धाम में भक्ति और विकास का संगम, 56 भोग के साथ टीन शेड का लोकार्पण करेंगे विधायक दिनेश राय मुनमुन छपारा बाईपास पर कंटेनर के अचानक यू-टर्न से पलटा टमाटर से भरा ट्रक, लाखों का माल बर्बाद सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में दस्तक, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त केवलारी के 17 शासकीय स्कूलों को मिली 19.25 करोड़ की सौगात, विधायक रजनीश हरवंश सिंह के प्रयासों से निर्माण कार्य स्वीकृत गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां आज निकलेगी 1100 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा, मां बैनगंगा को अर्पित होगी चुनरी कार्तिक पूर्णिमा पर सीलादेही धाम में भक्ति और विकास का संगम, 56 भोग के साथ टीन शेड का लोकार्पण करेंगे विधायक दिनेश राय मुनमुन छपारा बाईपास पर कंटेनर के अचानक यू-टर्न से पलटा टमाटर से भरा ट्रक, लाखों का माल बर्बाद सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में दस्तक, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त केवलारी के 17 शासकीय स्कूलों को मिली 19.25 करोड़ की सौगात, विधायक रजनीश हरवंश सिंह के प्रयासों से निर्माण कार्य स्वीकृत गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां

कार्तिक पूर्णिमा : आज निकलेगी 1100 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा, मां बैनगंगा को अर्पित होगी चुनरी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 23, 2026 08:23 pm / Post views : 2

आज निकलेगी 1100 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा, मां बैनगंगा को अर्पित होगी चुनरी
शेयर करें:

कार्तिक पूर्णिमा पर 23 वर्षों की परंपरा के साथ मनेगा चुनरी यात्रा एवं दीपदान महोत्सव, शाम 6 बजे होगा चुनरी अर्पण; दीपदान, विशाल भंडारा और मेले का भी आयोजन

Seoni, 23 November 2026

सिवनी / छपारा यशो:- कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर छपारा में मां बैनगंगा के तट पर आज 24 नवंबर को आस्था और श्रद्धा का भव्य संगम देखने को मिलेगा। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी विशाल चुनरी यात्रा एवं कार्तिक पूर्णिमा दीपदान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मां बैनगंगा को 1100 फीट लंबी चुनरी अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही नदी तट स्थित लक्ष्मी-नारायण मंदिर (गोल्डन टेंपल) में भव्य दीपदान, विशाल भंडारा और नदी तट के मैदान में मेले का आयोजन होगा।

chhapara-bain-ganga-1100-feet-chunri-yatra-1-6b045360cc677.webp

23 वर्षों से निभाई जा रही चुनरी यात्रा की परंपरा

मां बैनगंगा चुनरी यात्रा एवं दीपदान उत्सव समिति द्वारा पिछले 23 वर्षों से इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित होने वाला यह महोत्सव अब छपारा की धार्मिक पहचान बन चुका है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित इस उत्सव में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

चुनरी यात्रा के आयोजक एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार 24 नवंबर को दोपहर 2 बजे विशाल चुनरी यात्रा उनके निज निवास कंचन कुटी, एमपीईबी कार्यालय के सामने से प्रारंभ होगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मां बैनगंगा के पावन तट के लिए प्रस्थान करेगी। शाम लगभग 6 बजे मां बैनगंगा को 1100 फीट लंबी चुनरी समर्पित की जाएगी।

दीपदान से जगमगाएगा बैनगंगा का पावन तट

चुनरी अर्पण के साथ ही बैनगंगा नदी तट स्थित लक्ष्मी-नारायण मंदिर (गोल्डन टेंपल) में दीपदान का विशेष आयोजन किया जाएगा। दीपों की रोशनी से नदी तट का वातावरण भक्तिमय होगा। श्रद्धालु मां बैनगंगा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए दीपदान करेंगे। आयोजन स्थल पर विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं नदी तट के मैदान में लगने वाला मेला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

मां बैनगंगा की महिमा से जुड़ा है छपारा का धार्मिक उत्सव

जिले की जीवनदायिनी मानी जाने वाली पतित पावन मां बैनगंगा के तट पर वर्षभर विभिन्न धार्मिक आयोजन होते रहते हैं, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाला चुनरी यात्रा एवं दीपदान महोत्सव विशेष महत्व रखता है।

पिछले वर्षों में इस आयोजन ने व्यापक पहचान बनाई है। इसमें छपारा नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचते हैं।

आयोजक रमेश सिंह चौहान ने समस्त नगरवासियों, माताओं-बहनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित विशाल चुनरी यात्रा में शामिल होने और मां बैनगंगा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें