प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Seoni, 23 November 2026
सिवनी यशो:- देवभूमि उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन ने सिख धर्म के संस्थापक एवं महान संत गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व तथा कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल डॉ. बिसेन ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने 'एक ओंकार' के संदेश के साथ समानता, प्रेम, सत्य, करुणा और निःस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके विचार जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर संपूर्ण मानव समाज के कल्याण की प्रेरणा देते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी द्वारा प्रदर्शित सत्य, सद्भाव और सेवा का मार्ग वर्तमान समय में भी उतना ही प्रासंगिक है। उनकी शिक्षाएं समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को मजबूत बनाने का संदेश देती हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे गुरु नानक देव जी की महान शिक्षाओं को अपने जीवन और आचरण में आत्मसात करें तथा प्रेम, शांति, सद्भाव और सेवा की भावना के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें।