26 नवंबर को जबलपुर में आयोजित रैली में सहभागिता और मतदाता सूची की समीक्षा सहित बीएलए की भूमिका पर हुई चर्चा
Seoni, 23 November 2026
सिवनी / धनौरा यशो:- विधानसभा क्षेत्र केवलारी के अंतर्गत धनौरा में 23 नवंबर को मुकेश जैन के प्रतिष्ठान राजद्वीप कॉन्ट्रैक्शन में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 26 नवंबर को जबलपुर में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारियों और उसमें कांग्रेसजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला कांग्रेस महासचिव प्रमोद मोदी, जिला कांग्रेस सचिव एवं प्रभारी मुकेश सिंह राजपूत तथा जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव रमाशंकर महोबिया ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मतदाता सूची की समीक्षा, बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की जिम्मेदारियों तथा कांग्रेस संगठन के निर्देशानुसार कार्य करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य नारायण विकास बघेल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश जैन, अनीक अन्नू बाबा, जिला कांग्रेस महासचिव हर्षवर्धन लकी बघेल, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष लखन सिंह बेलिया, जनपद सदस्य शेख मुस्लिम डब्ल्यू भाई, सुनवारा मंडलम अध्यक्ष राजेंद्र गुड्डू बघेल, बोरिया मंडलम अध्यक्ष शेख शमीम मुन्ना भाई, धनौरा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजिक खान, बीएलए ब्लॉक प्रभारी चिंटू दास महोबिया, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सम्यक जैन, धनौरा सेक्टर अध्यक्ष सुमत लाल झारिया, बीएलए टेकचंद बरकड़े, युवक कांग्रेस के राजेश इनवाती, विधानसभा आईटी सेल अध्यक्ष संस्कार तिवारी, केवलारी ब्लॉक सोशल मीडिया अध्यक्ष आनंद चिंटू कौशल, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव राजेश इनवाती एवं हिमांशु बरकड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बीएलए उपस्थित रहे।