जनपद सदस्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रकुमार जंघेला ने कचरा वाहन को दिखाई हरी झंडी, स्वागत गेट का किया भूमि पूजन
कान्हीवाड़ा यशो :- ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और गांवों के सौंदर्यीकरण की दिशा में कान्हीवाड़ा एवं कामता में विकास कार्यों की शुरुआत की गई। ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कचरा संग्रहण वाहन का शुभारंभ किया गया, वहीं ग्राम पंचायत कामता में स्वागत गेट निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ।
कान्हीवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में जनपद सदस्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रकुमार जंघेला ने कचरा संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही ग्राम के विभिन्न वार्डों में घर-घर से कचरा एकत्रित करने की व्यवस्था शुरू हो गई। पंचायत द्वारा वाहन के नियमित संचालन की जानकारी दी गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे गांव को स्वच्छ रखने में सहयोग करें तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखकर वाहन में ही डालें।
कामता में स्वागत गेट निर्माण का भूमि पूजन
कान्हीवाड़ा में कचरा संग्रहण वाहन के शुभारंभ के पश्चात ग्राम पंचायत कामता में स्वागत गेट निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। जनपद सदस्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रकुमार जंघेला, ग्राम पंचायत कामता की सरपंच श्रीमती मानती बाई, पूरन चंद्रवंशी एवं दिनेश चंद्रवंशी सहित ग्राम के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में भूमि पूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि स्वागत गेट का निर्माण गांव की पहचान और सौंदर्यीकरण को नई दिशा देगा। जनप्रतिनिधियों ने भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की रही उपस्थिति
दोनों कार्यक्रमों में जनपद अध्यक्ष सिवनी श्रीमती किरण भलावी, जनपद सदस्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रकुमार जंघेला, जनपद सदस्य सेवकराम ठाकुर, सरपंच श्रीमती लता शिवपुरी गोस्वामी, कामता सरपंच श्रीमती मानती बाई, पूरन चंद्रवंशी, जिला भाजपा मंत्री दिलीप बघेल, रामनाथ साहू, श्रीराम ठाकुर पत्रकार, अनिल ठाकुर डेका, भोला बरमैया, परमा अवधिया, दिनेश चंद्रवंशी, दिलीप सोनी, सरपंच प्रेम सिंह, सालिकराम तिकापाचे, मनीष अवधिया, जमना प्रसाद कुर्मी, राजेंद्र प्रजापति, बाबा भाई, विनोद बरमैया, अलीम खान, मुदस्सिर खान, इमरान खान, रूपेश चंद्रवंशी, अरशद खान पत्रकार, अंकित साहू, राजू राय, मोहसिन खान, पप्पू चंद्रवंशी, कृष्णकुमार अमरोदिया, नारायण बंदेवार, कमलेश चंद्रवंशी, विवेक साहू, रामचरण अहिरवार, नीरज ठाकुर, खालिद खान ठेकेदार, बब्बू भैया, श्रीमती संतोषी यादव, श्रीमती संगीता सोनी एवं सविता अडमाचे सहित पंचायत प्रतिनिधि, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कान्हीवाड़ा में कचरा संग्रहण वाहन की सुविधा शुरू होने और कामता में स्वागत गेट निर्माण की पहल पर जनपद सदस्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रकुमार जंघेला सहित पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।