मध्यप्रदेशसिवनी

आवारा कुत्तों के हमले में 13 वर्षीय बालिका की मौत, प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग

दर्दनाक हादसे के बाद जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर ने शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात

Seoni 06 September 2025

सिवनी यशो :- जिले के ग्राम समनापुर में आवारा कुत्तों का हमला एक मासूम की जान ले बैठा। शुक्रवार को हुई इस दर्दनाक घटना में 13 वर्षीय बालिका अवनी विनोखे की मौत हो गई। वह अपनी सहेली के साथ खेत से लौट रही थी तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवनी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी श्रीराम ठाकुर शोकाकुल परिवार से मिलने पहुँचीं। उन्होंने ढांढस बंधाते हुए कहा—

“यह एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक घटना है। प्रशासन को चाहिए कि वह पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करे और गाँव में आवारा कुत्तों की समस्या पर ठोस कदम उठाए।”

रजनी ठाकुर ने तत्काल राहत के तौर पर राशन की व्यवस्था हेतु नगद राशि सौंपी और भरोसा दिलाया कि –

आगे भी हरसंभव मदद की जाएगी।

साथ ही उन्होंने जिला कलेक्टर से चर्चा कर परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

गाँव वालों की चिंता

ग्रामवासियों ने एकस्वर में प्रशासन से मांग की है कि –

आवारा पशुओं पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही हो ताकि इस प्रकार की दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।

आवारा कुत्ते सड़क पर – सिवनी समनापुर हादसा, आवारा कुत्तों का हमला
आवारा कुत्तों के हमले में बालिका की मौत

बढ़ती समस्या पर सवाल

यह घटना केवल समनापुर तक सीमित नहीं है।

जिले के अन्य ग्रामीण इलाकों सहित कान्हीवाड़ा जैसे क्षेत्रों में भी आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है

वहीं जिला मुख्यालय और नगरीय क्षेत्रों की स्थिति भी कम भयावह नहीं है।

बीते समय में अनेक दर्दनाक हादसे घट चुके हैं,

मगर नगरीय प्रशासन केवल औपचारिक कार्रवाई कर पाता है।

नागरिकों का आरोप है कि जब भी प्रशासन हरकत में आता है तो अक्सर नसबंदी कार्यक्रम के नाम पर फर्जी बिलिंग कर खानापूर्ति कर दी जाती है,

लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है।

चेतावनी और सबक

समनापुर की यह घटना पूरे समाज के लिए चेतावनी है –

कि आवारा जानवरों की समस्या अब और अनदेखी नहीं की जा सकती।

यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में और भी मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ सकती है।

https://www.google.com/amp/s/www.aajtak.in/amp/india/news/story/supreme-court-verdict-stray-dogs-delhi-ncr-sterilization-ntc-dskc-2315780-2025-08-22

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!