अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
लखनवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ पाँच लाख का माल पकड़ा
Seoni, 07 September 2025
सिवनी यशो:- थाना लखनवाड़ा पुलिस ने शनिवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपए कीमत की शराब व ट्रक जब्त किया गया है।
घटना का विवरण
दिनांक 06 सितम्बर 2025 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पीपरडाही के रास्ते एक ट्रक (क्रमांक एमएच 04 जीआर 2024) अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डे के नेतृत्व में थाना प्रभारी लखनवाड़ा द्वारा टीम गठित की गई।
टीम ने ग्राम पीपरडाही ब्रिज की ओर जाते समय ट्रक को पकड़ा। पूछताछ में चालक ने अपना नाम प्रेमसिंह पिता नर्मदाप्रसाद चौहान (35 वर्ष, निवासी गंगानगर, इंदौर) तथा परिचालक ने अपना नाम हर्षदीप सिंह पिता सतनाम सिंह सलूजा (20 वर्ष, निवासी संतनगर, इंदौर) बताया।
जब्ती व अपराध
ट्रक में 1098 पेटियां अंग्रेजी शराब पाई गईं –
-
मैकडबल नंबर वन की 848 पेटियां (40704 पाव, 7326.72 लीटर)
-
मैकडबल नंबर वन की 250 पेटियां (6000 हाफ बोतल, 2250 लीटर)
कुल 9576.72 लीटर अंग्रेजी शराब, कीमत लगभग 90 लाख रुपए और परिवहन में प्रयुक्त ट्रक कीमत लगभग 15 लाख रुपए, इस प्रकार कुल 1 करोड़ 5 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया।
आरोपियों द्वारा परिवहन अनुज्ञप्ति की अवधि समाप्त होने के बाद भी शराब का परिवहन किया जा रहा था। इस पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
नामजद आरोपी
-
प्रेमसिंह पिता नर्मदाप्रसाद चौहान (35 वर्ष), निवासी गंगानगर, इंदौर
-
हर्षदीप सिंह पिता सतनाम सिंह सलूजा (20 वर्ष), निवासी 154ए संतनगर, इंदौर
सराहनीय कार्य
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.के. सिरामे सहित

उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौधरी,
प्रआर आत्माराम सिमोनिया,
आरक्षक हामिद खान,
हितेश माटे,
मिथलेश पराडकर,
शिवदीप ठाकुर,
मनोज सूर्यवंशी, 
अभिषेक डेहरिया,
वीरेन्द्र डोहले,
दीपेश रघुवंशी,
ललित पाल एवं महिला आरक्षक रामबती कुड़ापे, प्रिया नागेश की सराहनीय भूमिका रही



