मध्यप्रदेशसिवनी

जिला जनसुनवाई में पहुँचे 163 नागरिक, कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश

प्रत्येक मंगलवार की तरह इस सप्ताह भी समस्याओं को सुनने और सुलझाने जनसमस्या समाधान की खुली बैठक आयोजित

Seoni 10 June 2025
सिवनी यशो:-जिलास्तरीय जनसुनवाई का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर सी. एल. चिनाप, सुश्री सुनीता खंडायत सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान कुल 163 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर प्रशासन से समाधान की मांग की।

प्रमुख आवेदन विषय
धारणाधिकार पत्र, नामांतरण, सीमांकन, पुन: नाम दर्ज कराने जैसे राजस्व संबंधी मामले

आवास योजना, नलजल कनेक्शन, बनाधिकार, राशन वितरण, आयुष्मान कार्ड से जुड़े आवेदन

अतिक्रमण हटाने, कुंआ खुदाई की अनुमति, सड़क मार्ग दिलाने और एमएसपी भुगतान की मांग

विशेष सहायता योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता, किसान सम्मान निधि, विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लोन

बिजली बिल संशोधन, स्त्रीधन वापसी, बैशाखी/त्रि-चक्र साइकिल वितरण जैसी व्यक्तिगत सहायताओं की माँग

कुछ उल्लेखनीय प्रकरण

केवलारी निवासी रामकुमार जंघेला ने आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की

बरघाट निवासी दुर्गेश चंद्रवंशी ने एमएसपी पर बेची गई सरसों का भुगतान न होने की शिकायत की

डूंडासिवनी निवासी ज्योति डहेरिया ने स्त्रीधन वापसी की गुहार लगाई

ग्राम चिमनाखारी निवासी धनवंती उइके ने नलजल योजना के तहत जल प्रदाय की मांग की

कलेक्टर सुश्री जैन ने सभी प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!