मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

मोतियाबिंद पीड़ितों के लिए वरदान बनेगा 21 दिसंबर का दिन, रजवाड़ा लॉन में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर

सिवनी में 8 वर्षों से जारी सेवा परंपरा, अब तक 7 हजार से अधिक निःशुल्क ऑपरेशन

Seoni 19 December 2025
सिवनी यशो:- नगर की सेवाभावी संस्थाएं सक्षम भारत एवं श्री रामदल समिति द्वारा रविवार 21 दिसंबर को लुघरवाड़ा स्थित रजवाड़ा लॉन में एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

शीतकाल को नेत्र ऑपरेशन के लिए सबसे सुरक्षित और अनुकूल मौसम माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक नेत्र रोगी इसका लाभ उठा सकें।

 जबलपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे परीक्षण

शिविर में देवाजी नेत्रालय, जबलपुर के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा नेत्र रोगियों की जांच की जाएगी।

जांच के बाद जिन मरीजों को मोतियाबिंद या कांचबिंदु ऑपरेशन की आवश्यकता होगी,

उन्हें संस्था की ओर से विशेष वाहन द्वारा जबलपुर ले जाया जाएगा।

➡️ अगले दिन ऑपरेशन
➡️ तीसरे दिन सुरक्षित रूप से सिवनी वापसी
➡️ पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क

 आधार कार्ड अनिवार्य

शिविर में आने वाले प्रत्येक मरीज को अपने साथ आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी लाना अनिवार्य होगा।

मोतियाबिंद से पीड़ित कोई भी व्यक्ति इस शिविर का लाभ ले सकता है।

 अधिक से अधिक मरीजों को लाने की अपील

संस्था ने नागरिकों से अपील की है कि –

वे अपने परिजनों एवं आसपास के नेत्र रोग से पीड़ित लोगों को रविवार 21 दिसंबर को रजवाड़ा लॉन अवश्य लाएं और

इस जनसेवी अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

 8 वर्षों की सेवा, 7 हजार से अधिक सफल ऑपरेशन

संस्था के मनीष अग्रवाल एवं ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि –

पिछले 8 वर्षों से प्रत्येक माह की 21 तारीख को यह निःशुल्क नेत्र शिविर नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है,

जिसमें अब तक करीब 7,000 से अधिक मरीजों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जा चुके हैं।

यह सेवा सिवनी जिले के लिए एक मिसाल बन चुकी है।

https://www.prabhatkhabar.com/state/jharkhand/dhanbad/health-check-up-camp-at-regional-hospital

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!