WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

407 किलो गांजा की हो रही थी तस्करी, घंसौर पुलिस ने किया जप्त

सिवनी यशो:- श्रीमान उमेश जोगा अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक जबलपुर जोन जबलपुर एंव श्रीमान सचिन अतुलकर पुलिस उपमहानिरीक्षक छिंदवाडा रेजं छिंदवाडा के मार्ग दर्शन मे विशेष अभियान अवैध मादक पदार्थ गांजा के तहत श्रीमान राकेश सिंह पुलिस अधिक्षक सिवनी एवं श्रीमान जीडी शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी के आदेशानुसार सुश्री नम्रता सोधिया अनुविभागीय अधिकारी पुलिस घंसौर एंव थाना प्रभारी घंसौर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्तकरों की कार्यवाही दौरान आरोपियों की कोशिश नाकाम करते हुए दिनांक 09.12.2023 सुबह 11.00 बजे नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम द्वारा सूचना दी गई कि एक कन्टेनर संदिग्ध है जिसकी जानकारी प्राप्त होते ही हमराह स्टाफ आर. 684 संजय मानकर, आर 599 पंकज पास्कर, आर. 608 हेमकुमार, सैनिक 193 करन सिंह उईके को अवगत कराया गया जो पूर्व से ही नाकाबंदी कर निचली तिराहा पर वाहन चैकिंग कर रहे थे दौरान वाहन चैकिंग कर रहे थे सूचना प्राप्ति पर एक कन्टेनर तेजी से अफरा-तफरी में ट्रक चलाते हुए आ रहा था जिसे रोका गया जो कन्टेनर ट्रक क्रमांक NL01Q5421 का चालक अपने कन्टेनर ट्रक में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहा था राहगीर श्रीकांत यादव, झामसिंह यादव की मदद से रेड कार्यवाही की गई। कन्टेनर ट्रक क्रमांक NL01Q5421 आते हुए दिखाई दिया हमराह स्टाफ की मदद से रोका गया वाहन चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम हरमोहन जगत पिता नरसिंह जगत उम्र 50 साल निवासी बीनापुर थाना बोडन जिला नौपाडा उडीसा का होना बताया उसे 50 एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक अधिकार से अवगत कराया गया। हमराह स्टाप एवं साक्षी गणों के समक्ष कन्टेनर ट्रक क्रमांक NL01Q5421 के पीछे का डाला खुलवारकर चैक किया गाय जो डाला खाली पाया गया ट्रक के केबिन को चेक किया गया जिसमें ड्रायवर सीट के पीछे एक प्लाई का दरवाजा दिखा जिसे खोलने गुप्त चैम्बरं मिला जिसे चैक करने पर चैम्बर के अंदर ब्राउन रंग के टेप में लपेटी कुल 15 नग प्लास्टिक की बोरी एवं 01 सफेद रंग बोरी रखी मिली बोरियों को कैबिन से बाहर निकाला गया सभी 16 नग बोरियों को पृथक-पृथक खोलने पर सभी बोरियों के अदर छोटी छोटी हरा सफेद रंग की पन्नियो के पैकेट में हरी पत्तीदार बीज युक्त नमीयुक्त वनस्पतिक गंध जैसा पदार्थ होना पाया गया। रगडकर सूघकर देखा गया जो गांजा जैसी तीक्ष्ण गंध होना पाया गया जिसकी पुष्टी हमराह स्टाफ द्वारा भी जाकर पंचनामा तैयार किया गया। मादक पदार्थ गांजा को 27 प्लास्टिक पन्नियों में पृथक-पृथक 15-15 किलो 01 बोरी में 02 किलो भरकर तौल करने पर कुल 28 बोरी में कुल 407 किलो ग्राम गांजा पाया गया। हरमोहन जगत पिता नरसिंह जगत उम्र 50 साल निवासी बीनापुर थाना बोडन जिला नौपाडा उडीसा का कृत्य धारा 8/20 NDPS ACT के तहत दण्डनीय पाए जाने से उक्त आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ 407 किलो कीमत 61 लाख 5 हजार रूपये का परिवहन में उपयोग में लाना पाया गया। उक्त आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक मुकेश डेहरिया, उपनिरीक्षक रोही ज्योत्षी, उपनिरीक्षक संतोष उईके, सउनि महेश साहरे, आर.379 प्रीतम मार्को, 135 भास्कर सतनामी, 526 उपेन्द्र गौतम, आर. 684 संजय मानकर, आर. 599 पंकज पास्कर, आर. 685 विकाश नागभिडे, आर.608 हेमकुमार, सैनिक 193 करन सिंह उईके की सराहनीय भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!