Tue, 24 Nov 2026 | 10:34:55 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र!

दादाधाम एक्सप्रेस : सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 24, 2026 10:15 pm / Post views : 3

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस
शेयर करें:

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर की थी पुनः संचालन की मांग, लाखों दादाजी भक्तों को मिलेगी राहत

Chhindwara, 24 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- श्री दादाजी धाम खंडवा जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कोरोना काल से बंद नागपुर और भुसावल के बीच संचालित होने वाली दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन को रेलवे ने मंजूरी दे दी है। सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के बाद यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। ट्रेन के दोबारा शुरू होने से दादाजी धाम खंडवा जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस ट्रेन को पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया था। इसके साथ ही लोकसभा सत्र के दौरान 8 अगस्त 2025 को नियम 377 के तहत जीरो आवर में भी दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन की मांग प्रमुखता से उठाई थी।

सांसद ने नागपुर में आयोजित मंडल स्तरीय रेलवे बैठकों में भी इस मुद्दे को लगातार उठाते हुए ट्रेन को पुनः प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने रेलवे अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए बताया था कि दादाजी धाम खंडवा में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नागपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचते हैं। ट्रेन बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले दिनों नागपुर में आयोजित रेलवे की मंडल स्तरीय बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने पांढुर्णा के दादाजी भक्तों और स्थानीय निवासियों द्वारा दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन की मांग को लेकर तैयार किया गया विशेष गीत भी रेलवे अधिकारियों को सुनाया था। इस अनूठे प्रयास के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं की भावनाओं और क्षेत्र की जनता की मांग को रेलवे अधिकारियों तक पहुंचाया।

सांसद के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप अब रेलवे द्वारा दादाधाम एक्सप्रेस के पुनः संचालन को मंजूरी दिए जाने से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। यह निर्णय श्री दादाजी धाम खंडवा जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

दादाजी भक्तों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष