Sun, 22 Nov 2026 | 06:06:53 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! जो कहा, वह किया! डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जारी किया MPPSC का 2027 परीक्षा कैलेंडर दिल्ली, भोपाल और इंदौर के लिए सीधी ट्रेन की मांग! रेलवे के सामने 10 प्रस्ताव, लामता में आरक्षण केंद्र और एक्सप्रेस स्टॉपेज की भी उठी आवाज सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! जो कहा, वह किया! डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जारी किया MPPSC का 2027 परीक्षा कैलेंडर दिल्ली, भोपाल और इंदौर के लिए सीधी ट्रेन की मांग! रेलवे के सामने 10 प्रस्ताव, लामता में आरक्षण केंद्र और एक्सप्रेस स्टॉपेज की भी उठी आवाज

सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 22, 2026 11:48 am / Post views : 95

सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त
शेयर करें:

युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, मध्यप्रदेश के संगठनात्मक नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व

सिवनी/भोपाल यशो '- सिवनी जिले से जुड़े भाजपा के युवा नेता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के अनुमोदन से 21 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्तियों की घोषणा की गई।

वैभव पवार की इस नियुक्ति से सिवनी जिले का नाम राष्ट्रीय संगठन में एक बार फिर चर्चा में आया है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके वैभव पवार को अब पिछड़ा वर्ग मोर्चा के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक दायित्व निभाने का अवसर मिला है।

युवा मोर्चा से राष्ट्रीय संगठन तक का सफर

वैभव पवार ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मध्यप्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों में भूमिका निभाई है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में युवा कार्यकर्ताओं के बीच संगठन का काम करने के अनुभव के बाद अब उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति उनके राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर का नया पड़ाव है।

मध्यप्रदेश के चार नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जगह

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की घोषित राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के चार नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें वैभव पवार को राष्ट्रीय मंत्री, प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक तथा सीताराम बाथम और समीक्षा गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी के साथ वैभव पवार के सामने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी रहेगी। उनकी नियुक्ति को सिवनी जिले के राजनीतिक एवं संगठनात्मक परिदृश्य में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष