Sun, 22 Nov 2026 | 02:17:05 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! जो कहा, वह किया! डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जारी किया MPPSC का 2027 परीक्षा कैलेंडर दिल्ली, भोपाल और इंदौर के लिए सीधी ट्रेन की मांग! रेलवे के सामने 10 प्रस्ताव, लामता में आरक्षण केंद्र और एक्सप्रेस स्टॉपेज की भी उठी आवाज तीन साल से खेत का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं! पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, लखनादौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बरघाट में सजेगी भजन संध्या, राहुल अंचल देंगे भजनों की प्रस्तुति सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब? पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! जो कहा, वह किया! डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जारी किया MPPSC का 2027 परीक्षा कैलेंडर दिल्ली, भोपाल और इंदौर के लिए सीधी ट्रेन की मांग! रेलवे के सामने 10 प्रस्ताव, लामता में आरक्षण केंद्र और एक्सप्रेस स्टॉपेज की भी उठी आवाज तीन साल से खेत का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं! पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, लखनादौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बरघाट में सजेगी भजन संध्या, राहुल अंचल देंगे भजनों की प्रस्तुति सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब? पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

चोरों का आतंक : हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 21, 2026 06:40 pm / Post views : 12

हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार
शेयर करें:

रात करीब 2 बजे तीन संदिग्धों ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई चोरी की गतिविधियां; एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाए जाने से कॉलोनी में दहशत

Seoni, 21 November 2026

सिवनी यशो:- शहर के नागपुर रोड स्थित हरिदर्शन नगर की गोपिका कॉलोनी में चोरों ने एक ही रात में कई मकानों को निशाना बनाकर पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अज्ञात चोरों ने चार सूने मकानों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित कीमती सामान पार कर दिया। वारदात रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। चोरी की घटनाएं कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं, जिनमें तीन संदिग्ध अलग-अलग मकानों के आसपास घूमते और ताले तोड़ते दिखाई दे रहे हैं।

घर पर ताला लगाकर गए, पीछे से जेवरात ले उड़े चोर

हरिदर्शन नगर निवासी मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि वे गुरुवार शाम को छिंदवाड़ा गए हुए थे। घर पर ताला लगा था। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने के मंगलसूत्र, अंगूठी और चांदी के कड़े चोरी कर लिए। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

इसी तरह रवि सनोडिया के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। मकान में किराए से रहने वाले देवेंद्र कुमार ने बताया कि वे परिवार सहित मकान के ऊपरी हिस्से में रहते हैं, जबकि नीचे मकान मालिक के कमरे में ताला लगा हुआ था। चोरों ने नीचे के कमरे का ताला तोड़ने के बाद ऊपर के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी और फरार हो गए। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो दूसरे व्यक्ति की मदद से कुंडी खुलवाई गई। इसके बाद नीचे के कमरे का ताला टूटा मिलने पर चोरी का पता चला।

दूसरी कॉलोनी में भी चोरी, सीसीटीवी में तीन संदिग्ध

हरिदर्शन नगर से लगी दूसरी कॉलोनी में भी चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर चांदी की मूर्ति और पायल चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध रात के समय अलग-अलग मकानों के आसपास घूमते और चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। एक ही रात में कई मकानों को निशाना बनाए जाने से आशंका जताई जा रही है कि वारदात में एक ही गिरोह शामिल हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

कॉलोनी में दहशत, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

लगातार मकानों के ताले टूटने और जेवरात चोरी होने की घटनाओं से हरिदर्शन नगर के रहवासियों में भय का माहौल है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। रहवासियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। इसके साथ ही रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता भी जताई है।

अब बड़ा सवाल यह है कि शहर की कॉलोनियों में रात के समय सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था कितनी प्रभावी है? एक ही रात में कई मकानों के ताले टूटना पुलिस के लिए गंभीर चुनौती है।