Sun, 22 Nov 2026 | 02:17:06 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! जो कहा, वह किया! डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जारी किया MPPSC का 2027 परीक्षा कैलेंडर दिल्ली, भोपाल और इंदौर के लिए सीधी ट्रेन की मांग! रेलवे के सामने 10 प्रस्ताव, लामता में आरक्षण केंद्र और एक्सप्रेस स्टॉपेज की भी उठी आवाज तीन साल से खेत का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं! पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, लखनादौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बरघाट में सजेगी भजन संध्या, राहुल अंचल देंगे भजनों की प्रस्तुति सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब? पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! जो कहा, वह किया! डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जारी किया MPPSC का 2027 परीक्षा कैलेंडर दिल्ली, भोपाल और इंदौर के लिए सीधी ट्रेन की मांग! रेलवे के सामने 10 प्रस्ताव, लामता में आरक्षण केंद्र और एक्सप्रेस स्टॉपेज की भी उठी आवाज तीन साल से खेत का रास्ता बंद, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं! पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, लखनादौन पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल खाटू श्याम जन्मोत्सव पर बरघाट में सजेगी भजन संध्या, राहुल अंचल देंगे भजनों की प्रस्तुति सरकारी आमंत्रण से विधायक का नाम गायब! नकुलनाथ ने पांढुर्णा प्रशासन को घेरा, पूछा- आखिर किसके इशारे पर हो रहा सब? पानी की बर्बादी पर सख्ती के निर्देश, लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 21, 2026 06:30 pm / Post views : 27

बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा
शेयर करें:

ग्राम मगरकठा के पास पकड़ा गया ट्रैक्टर, बिरहौली से कटकर आ रही थी लकड़ी; साल्हेकला के गोविंद चौहान के नाम से सामने आया मामला, वन अपराध दर्ज

Seoni, 21 November 2026

सिवनी / बरघाट यशो:- सिवनी दक्षिण वन मंडल के वन परिक्षेत्र बरघाट में अवैध रूप से लकड़ी के परिवहन का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने ग्राम मगरकठा के पास कार्रवाई करते हुए जामुन की लकड़ी का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह लकड़ी ग्राम बिरहौली से कटकर लाई जा रही थी और इसके परिवहन से जुड़े व्यक्ति के रूप में साल्हेकला निवासी गोविंद चौहान का नाम सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र बरघाट के अंतर्गत ग्राम मगरकठा के पास वन विभाग की टीम ने जांच के दौरान जामुन की लकड़ी से भरे ट्रैक्टर को पकड़ा। जांच में लकड़ी के अवैध परिवहन का मामला सामने आने पर वन विभाग ने वन अपराध की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

नोटिस जारी कर जांच शुरू

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि मामले में संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया है। वन विभाग द्वारा लकड़ी की कटाई, परिवहन की अनुमति और इससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि लकड़ी किन परिस्थितियों में काटी गई और इसके परिवहन के लिए कोई वैधानिक अनुमति थी या नहीं।

वन संपदा की सुरक्षा के लिए वन विभाग की कार्रवाई के बीच यह मामला भी महत्वपूर्ण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई और लकड़ी के परिवहन पर निगरानी कितनी प्रभावी है।