हिन्दू नववर्ष पर नकली भव्य चुनरी व शोभायात्रा- विधायक कमल मर्सकोले हुये शामिल
Seoni 01 April 2025
बरघाट यशो:- विगत 30 मार्च 2025 दिन रविवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 (हिन्दू नववर्ष) के उपलक्ष्य पर बरघाट के समस्त धर्म प्रेमियों द्वारा श्री श्याम फाउंडेशन, बरघाट के सहयोग से विगत कुछ वर्षो से निरंतर चली आ रही परंपरागत हिन्दू नववर्ष चुनरी व शोभायात्रा का भव्य व सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसमें बरघाट ही नहीं वरन् आसपास के व जिले के अनेकानेक गणमान्य धार्मिक श्रद्धालुओं ने धमाल, डीजे के मधुर संगीत में चुनरी व धर्म ध्वजा हाथों में लिये श्री हनुमान मंदिर मूण्डापार से माता मंदिर, मढिया वार्ड में पहुँचकर माता के श्री चरणों में चुनरी अर्पित की जहां माता मंदिर सीमित सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया एवं चुनरी भेंट करने के पश्चात महाप्रसाद व शिलवेन्द्र मायन की टीम द्वारा भंडारा वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में श्रीराम दरबार, भोलेनाथ, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई की चलित दिव्य रथ व घोडों से सुसज्जित झांकी ने सभी का मन मोह लिया, अमर कटरे, अर्पित राहंगडाले, दीपक पटले व संजू के सुमधुर धमाल व डीजे ने एक अलग ही अलौकिक वातावरण का निर्माण किया जो अभिभूत करने वाला था।
इस भव्य शोभायात्रा में बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, जनपद अध्यक्ष श्रीमती आभा जितेन्द्र राहंगडाले नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अनिल पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत राहंगडाले, कांग्रेस युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, जनपद सदस्य राहुल उइके विक्की, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक बिसेन, श्याम सिंह कुमरे, दिग्विजय राजपूत, अखिल अग्रवाल, नरेश राजपूत, महेन्द्र सोनी, विनोद रजक व अनेकानेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में महिला शक्ति का विशेष योगदान रहा जिसमें प्रमुख रुप से श्रीमती सुनीता भट्ट, श्रीमती मधुबाला जायसवाल, श्रीमती नेहा बोपचे, सुश्री चारु लुधियाना व अन्य का था कार्यक्रम को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्री श्याम फाउंडेशन के सदस्यों जितेन्द्र कुशवाहा, विकास जैन, बापू राऊर, अंशुल राहंगडाले पवार, राजा निर्मलकर, राजू लुधियाना, प्रदीप धुर्वे, राम सूर्यवंशी, रंजीत साहू, सत्यम सूर्यवंशी, अनुराग त्रिवेदी, अमन गुप्ता, राहुल जैन, अमित महतो, आदित्य पटले, शानू हनवत, यश बोपचे व अनेक युवासाथियों का सहयोग प्राप्त हुआ।
प्रधानमंत्री ने छिंदवाड़ा राजाखोह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे महुआ की कुकीज की प्रशंसा की





