सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री को विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सौंपा ज्ञापन – सिवनी को संभाग बनाने, मेडिकल कॉलेज के दूसरे चरण व 569.75 करोड़ के विकास कार्यों की मांग

लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त अंतरण के साथ हुआ 569.75 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, सिवनी विधानसभा के विकास हेतु विधायक ने 100 से अधिक मांगें रखीं

मुख्य समाचार:
सिवनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिवनी आगमन के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त के रूप में 1.26 करोड़ बहनों को 1857 करोड़ रुपये का अंतरण किया गया। इसी मंच से 569.75 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी हुआ।

सिवनी को संभाग बनाने सहित 100 से अधिक विकास मांगें — विधायक मुनमुन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री और विधायक की मंच पर ज्ञापन सौंपते समय की तस्वीर

इस अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ा विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सिवनी को संभाग बनाने, सिवनी मेडिकल कॉलेज के द्वितीय चरण निर्माण हेतु राशि आबंटन, कृषि महाविद्यालय स्थापना, इंजीनियरिंग कॉलेज फेकल्टी प्रारंभ, सिवनी को नगर निगम घोषित करने, युवाओं के लिए औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित करने, तथा रामटेक-सिवनी-जबलपुर रेललाइन स्वीकृति जैसी प्रमुख माँगें शामिल थीं।

विधायक बताया कि ज्ञापन में 100 से अधिक बिंदु हैं जिनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, जलप्रबंधन, गौशाला, गार्डन, खेल परिसर, मंदिर विकास, वृहद सिंचाई परियोजनाएँ जैसी प्राथमिक माँगें शामिल हैं। इनमें से कई कार्यों की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा पहले ही की जा चुकी है, जिनकी त्वरित स्वीकृति का आग्रह विधायक ने किया।

https://www.abplive.com/states/madhya-pradesh/seoni-madhya-pradesh-viral-video-bjp-mla-dinesh-rai-munmun-clapped-to-poem-criticizing-mahatma-gandhi-ann-2328813

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button