मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बड़ा उपहार: अब हर बहना को मिलेेंगे 1500 रुपये प्रतिमाह
मंत्रि-परिषद ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति, बहनों के जीवन में खुशहाली का नया अध्याय शुरू

भोपाल | 10 नवंबर 2025 — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में लाड़ली बहना योजना के तहत दी जाने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि को ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह करने की स्वीकृति दी गई है। यह निर्णय राज्य की करोड़ों बहनों के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय जोड़ देगा।
मार्च 2023 में शुरू हुई इस योजना की राशि पहले ₹1000 थी, जिसे सितंबर 2023 में ₹1250 किया गया था। अब नवंबर 2025 से ₹1500 प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस वृद्धि से राज्य के 1.3 करोड़ से अधिक हितग्राहियों को प्रत्यक्ष लाभ होगा और वित्तीय वर्ष 2025–26 में 1793 करोड़ 75 लाख रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री बोले – ‘हर बहना का सपना अब और मजबूत होगा’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि-
“हमारी बहनें राज्य की आत्मा हैं। उनके सशक्तिकरण के बिना समृद्ध मध्यप्रदेश की कल्पना अधूरी है।
लाड़ली बहना योजना हर घर की खुशहाली की गारंटी बनेगी।”
अन्य प्रमुख मंत्रि-परिषद निर्णय
ओंकारेश्वर में बनेगा 108 फीट ऊँचा ‘आचार्य शंकर संग्रहालय – अद्वैत लोक’
मंत्रि-परिषद ने ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम परियोजना की पुनरीक्षित लागत ₹2424 करोड़ 369 लाख को मंजूरी दी।
यहाँ 108 फीट की बहुधातु प्रतिमा,
आचार्य शंकर संग्रहालय (अद्वैत लोक) और
अंतरराष्ट्रीय वेदान्त संस्थान का निर्माण एमपीटीसी द्वारा किया जाएगा।
सौर ऊर्जा से जगमग होंगे शासकीय भवन
‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत राज्य के सभी सरकारी भवनों पर RESCO मॉडल से सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने की मंजूरी दी गई।
इससे ऊर्जा व्यय में बचत और हरित पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा।
मांधाता में नया न्यायालय और 7 पद सृजित
खंडवा की तहसील मांधाता में व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ खंड) के न्यायालय के लिए 7 नए पदों की स्वीकृति दी गई है
, जिससे न्यायिक कार्यों की गति और सुविधा बढ़ेगी।



