मध्यप्रदेशसिवनी

महाकोशल प्रांत की प्रांतीय प्राचार्य–प्रधानाचार्य बैठक आज से सिवनी में शुरू

सरस्वती शिशु/उ.मा. विद्यालय भैरोगंज में दो दिवसीय बैठक — 150 से अधिक प्राचार्य होंगे शामिल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर करेंगे उद्घाटन

Seoni 12 December 2025

सिवनी यशो:-  नगर के प्रतिष्ठित सरस्वती शिशु/उच्च माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज, सिवनी में महाकोशल प्रांत की प्रांतस्तरीय प्राचार्य/प्रधानाचार्य बैठक का दो दिवसीय आयोजन 13 और 14 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है।

बैठक का उद्घाटन आज 13 दिसंबर को प्रातः 9 बजे विद्या भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  अवनीश जी भटनागर द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में प्रांत संगठन मंत्री अमित दवे, प्रांत सचिव  सुधीर अग्रवाल, प्रांत प्रमुख शिवानंद सिन्हा, प्रांत सह सचिव  नीरज खरे,  नितिन चौधरी, सह प्रांत प्रमुख  हरिराम तिवारी, क्षेत्र प्रारंभिक शिक्षा संयोजक  रामबहोरी पटेल, सेवा क्षेत्र संयोजक इंदल पटेल, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख रविशंकर शुक्ल, तथा आठों विभागों के विभाग समन्वयक सहित अन्य प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस महत्वपूर्ण आवासीय बैठक में महाकोशल प्रांत के लगभग 150 प्राचार्य/प्रधानाचार्य भाग ले रहे हैं। सभी आमंत्रित प्राचार्यों के आवास, भोजन और बैठक से संबंधित व्यवस्था विद्यालय संचालन समिति एवं आचार्य परिवार द्वारा पूर्ण मनोयोग से की जा चुकी है।

विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं प्राचार्य–प्रधानाचार्यों का अभिनंदन करते हुए आयोजन का दायित्व सौंपने के लिए विद्याभारती के प्रति हार्दिक साधुवाद व्यक्त किया है।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेन्द्र चौरसिया द्वारा प्रदान की गई।

https://www.google.com/search?newwindow=1&sca_esv=f0158aba78c19323&sxsrf=AE3TifOg0Sm8PHNt-BFcwZDvsGCgFvJPnQ:1765554228472&udm=2&fbs=AIIjpHwWk69JqQK9BwhOJ21n1a6cmJtcp82MqBO-Z98ZrZQp1UPtcSQf2ZG2qu1Feb1aW_YxDD8k5thMFHYBNupQulxnxIHfpbbYMtKFNkmDRoTZoEFpZBSjZyPm7u5T2exEDchJzOayKqLZuDbBwNIRIDHlrKLr9spou659BGCtedXFZ4TgXTxzsYVmDykYkuN2i_dqZMbLzvYzECQk0O7u_JldUtHHOv6dPPF4PuHNfCE_tot9QX_RQXH2O7K9uBvnZjGVC3m5SxLhGe-yTGx0RoEIJhwFkw&q=%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B6%E0%A4%B2+%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A4+%E0%A4%95%E0%A5%80+%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF+%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E2%80%93%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF+%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%A0%E0%A4%95+%E0%A4%86%E0%A4%9C+%E0%A4%B8%E0%A5%87+%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%A8%E0%A5%80+%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82+%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%82&sa=X&ved=2ahUKEwjIsfWEsriRAxXTzDgGHaHXA1EQtKgLegQIGRAB&biw=1066&bih=589&dpr=0.75

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button