WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशधर्मराजनीतिसिवनी

जगद्गुरु शंकराचार्य जी की पावन स्मृति में श्री शंकराचार्य स्मारक निर्माण से सनातनधर्मियों में हर्ष

माननीय विधायक दिनेश मुनमुन राय को साधुवाद, सिवनी की कीर्ति और यश का विषय

Seoni 22 December 2025
सिवनी यशो:- भगवत्पूज्यपद धर्मसम्राट् अनंतश्री विभूषित ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज की पावन जन्मस्थली सिवनी जिला के हृदयस्थल छिंदवाड़ा चौक में उनकी स्मृति में श्री शंकराचार्य स्मारक (स्तंभ) का निर्माण किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक कार्य के लिए 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने से समस्त गुरुभक्तों एवं

सनातनधर्मियों में अत्यंत हर्ष एवं गौरव का वातावरण है।

यह स्वीकृति माननीय विधायक दिनेश मुनमुन राय जी के अथक प्रयासों से संभव हुई है।

पूज्यपाद धर्मसम्राट् द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द जी महाराज की पावन स्मृति में बनने वाला यह स्मारक न केवल श्रद्धा का केंद्र बनेगा,

बल्कि सिवनी की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान को भी नई ऊँचाई प्रदान करेगा।

सिवनी की धार्मिक विरासत इतिहास में होगी अंकित

श्री शंकराचार्य स्तंभ निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धर्मवीर अजित तिवारी ने कहा कि-

इस स्मारक की स्थापना से सिवनी जिले की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में अंकित होगी।

यह स्तंभ सिवनी को कीर्ति और यश प्रदान करेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा से जोड़ने का कार्य करेगा।

विधायक दिनेश मुनमुन राय को गुरुपरिवार का आभार

श्री शंकराचार्य स्तंभ निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत लोकप्रिय विधायक दिनेश मुनमुन राय का गुरुपरिवार एवं समस्त सनातनधर्मियों की ओर से हृदय से स्वागत,

धन्यवाद एवं साधुवाद व्यक्त किया गया।

धर्मवीर अजित तिवारी ने कहा कि विधायक श्री राय द्वारा किया गया यह कार्य ऐतिहासिक,

अमिट एवं अविस्मरणीय रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि-

विधायक श्री राय सदैव धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहे हैं।

परमपूज्य गुरुदेव भगवान की आज्ञा से बैनगंगा नदी के उद्गम स्थल मुंडारा से मातृधाम होते हुए गुरुधाम की पावन भूमि तक आयोजित बम-बम भोले गंगाजल कांवड़ यात्रा में स्वयं सहभागिता कर उन्होंने इस यात्रा को जन-जन में स्थापित करने में विशेष योगदान दिया, जिससे सिवनी जिले के धार्मिक महत्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

धार्मिक संगठनों ने भी जताया हर्ष

मातृधाम,

गुरुधाम,

सहज संतोष आश्रम सीलादेही,

आध्यात्मिक उत्थान मंडल,

हिंगलाज सेना सहित विभिन्न धार्मिक एवं

सामाजिक संगठनों तथा

गुरुभक्तों ने विधायक दिनेश मुनमुन राय  का हृदय से धन्यवाद एवं साधुवाद प्रेषित किया है।

अंत में सभी गुरुभक्तों एवं

सनातनधर्मियों ने एक स्वर में श्री शंकराचार्य स्तंभ निर्माण हेतु विधायक श्री राय के प्रति पुनः आभार व्यक्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!