मध्यप्रदेशसिवनी

50-50 रुपये वसूलने वाले पिंडरई में पकड़े गए, ग्रामीणों ने की पिटाई

नशा मुक्ति के नाम पर उगाही का खेल!

जनपद अध्यक्ष का अलर्ट—ऐसी वसूली अवैध, थाने में करें शिकायत

Seoni 22 December 2025
सिवनी यशो:- जनपद पंचायत बरघाट क्षेत्र में नशा मुक्ति के नाम पर गांव-गांव घूमकर घरों पर नंबर प्लेट लगाने और प्रति मकान 50-50 रुपये की अवैध वसूली का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस कथित उगाही को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आभा जितेंद्र राहंगडाले ने क्षेत्रवासियों को कड़ा संदेश जारी करते हुए ऐसे लोगों से सावधान रहने और तत्काल पुलिस में शिकायत करने की अपील की है।

जनपद अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नशा मुक्ति या किसी भी सरकारी योजना के नाम पर इस तरह की वसूली पूर्णतः अनुचित और अवैध है। यदि कोई व्यक्ति गांव में आकर पैसे मांगता है तो ग्रामीण उसके झांसे में न आएं और सीधे थाने या 112 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।

पिंडरई में अवैध वसूली करते पकड़ा गया व्यक्ति, हुई पिटाई

इस पूरे मामले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्राम पिंडरई में एक व्यक्ति को नशा मुक्ति के नाम पर 50 रुपये की वसूली करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। ग्रामीणों का गुस्सा इतना भड़का कि उन्होंने वसूली करने वाले की पिटाई कर दी।

सूचना मिलने पर जनपद सदस्य उसे थाना बरघाट ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन आरोपी द्वारा बार-बार अनुनय-विनय और माफी मांगने पर उसे कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में यह संदेश साफ चला गया कि अब ग्रामीण अवैध वसूली को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं।

जनपद अध्यक्ष ने जताई सीईओ से असहमति

श्रीमती आभा जितेंद्र राहंगडाले ने बताया कि-

जैसे ही क्षेत्रवासियों से उन्हें इस अवैध वसूली की शिकायतें प्राप्त हुईं,

उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ के समक्ष इस विषय पर स्पष्ट असहमति दर्ज करा दी है।

उन्होंने कहा—

“नशा मुक्ति के नाम पर इस प्रकार की वसूली न तो जनपद पंचायत की स्वीकृति से है और न ही जनहित में है। यह पूरी तरह अवैध है।”

क्षेत्रवासियों के लिए सख्त चेतावनी

जनपद अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि—

  • किसी भी स्थिति में 50-50 रुपये न दें

  • घरों पर नंबर प्लेट लगाने वालों से पहचान पूछें

  • संदिग्ध गतिविधि दिखते ही पुलिस को सूचना दें

उन्होंने साफ किया कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी, चाहे वे किसी के भी इशारे पर क्यों न काम कर रहे हों।

बरघाट में संदेश साफ

अब नशा मुक्ति के नाम पर
❌ वसूली नहीं चलेगी
❌ झांसा नहीं चलेगा
❌ दबाव नहीं चलेगा

ग्रामीण जाग चुके हैं और जनपद अध्यक्ष ने मोर्चा खोल दिया है।

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/recovery-without-work-order-on-the-50-50-rupee-game-for-parking-in-public-parks-has-begun-20125798

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!