मध्यप्रदेशसिवनी

विद्यालय में गणित दिवस हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न

Seoni 22 December 2025
सिवनी यशो:- नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु/उच्च माध्यमिक विद्यालय, भैरोगंज सिवनी में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के अवसर पर गणित दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

सिवनी: सरस्वती शिशु मंदिर में गणित दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीनिवास रामानुजन के तेलचित्र पर पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की बहिन तनुश्री नंदनवार ने श्रीरामानुजन के जीवन-वृत्त पर प्रकाश डालते हुए भैया-बहिनों के समक्ष अपने प्रेरक विचार व्यक्त किए।

गणित दिवस आयोजन को संबोधित करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य  अर्जुन सिंह बघेल ने श्रीरामानुजन जयंती के महत्व पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को गणित के प्रति रुचि, विषय की रोचकता, अध्ययन में उत्साह एवं दैनिक जीवन में गणित के उपयोग के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक नितिन चौधरी, सह-व्यवस्थापक डॉ. शांतनु शर्मा, व्याख्याता  प्रकाश गुप्ता एवं कृष्णमुरारी दुबे सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती कीर्ति ठाकुर द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती मनीषा तिवारी ने किया। गणित दिवस के आयोजन से विद्यार्थियों में विषय के प्रति उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली।

https://www.newsonair.gov.in/hi/the-country-is-celebrating-national-mathematics-day-today-on-the-birth-anniversary-of-mathematician-srinivasa-ramanujan/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!